Breaking News
Home / breaking / मोर्चरी में आदमखोर कुत्तों ने महिला की लाश का किया ये हाल, परिजन भड़के

मोर्चरी में आदमखोर कुत्तों ने महिला की लाश का किया ये हाल, परिजन भड़के

 

लखनऊ। राजधानी के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही के चलते मोर्चरी में एक महिला का शव कुत्तों का निवाला बन गया। आदमखोर कुत्तों ने शव को बुरी तरह नोच डाला। साथ ही चेहरे का एक हिस्सा भी खा गए। इसका पता लगने पर परिजन में रोष फैल गया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

कौन थी महिला

चिनहट थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर की रहने वाली पुष्पा तिवारी (40) नाम की महिला ने बीती रात घरेलू विवाद के कारण घर में कीटनाशक पी लिया था। उसे परिजन ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी।

मौत के बाद महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया था। देर रात मोर्चरी के चैनल गेट में से कुत्ते घुस गए और शव को नोचकर खा गए।
उन्होंने खून से लथपथ महिला के शव को इधर-उधर भी घसीटा लेकिन तब तक किसी को खबर नहीं लगी। सुबह कुत्तों के खून से सने पैरों के निशान फर्श पर देख परिजन हैरत में पड़ गए। तब इस लापरवाही का खुलासा हुआ।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …