Breaking News
Home / breaking / 28 अगस्त 2017 सोमवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

28 अगस्त 2017 सोमवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षियायन, 24.37 बजे बाद अष्टमी तिथि प्रारम्भ
मेष :-  आज आमोद-प्रमोद में दिन बीतेगा। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतें। राग-द्वेष से दूर रहिएगा तथा अपने शत्रुओं से संभलकर चलिएगा। स्वास्थ्य भी संभालें। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है। रहस्यमय विषयों पर, गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षण का अनुभव होगा। गहन चिंतन-मनन आपके मन को शांति प्रदान करेगा।

वृषभ :- आज आपको कारोबार में यश और सफलता मिलेगी। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको मिल पाएगा। आर्थिक लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों को आश्चर्य होगा। मध्याह्न के बाद मनोरंजन की दुनिया में आप सैर करेंगे और प्रियपात्र आपके मन को प्रफुल्लित करेंगे। नए वस्त्र और गृहोपयोगी वस्तुओं के पीछे धन का व्यय होगा। मान-सम्मान मिलेगा।

मिथुन :-  आज आपका दिन बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेगा। कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति सामने आएगी। शारीरिक और मानसिक रूप से सावधान रहें। मध्याह्न के बाद आर्थिक लाभ के योग हैं। व्यावसायी वर्ग को लाभ की संभावनाएं दिखेंगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के समक्ष आप विजयी होंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

कर्क :- आज आप हताशा की वजह से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। जमीन और वाहनों से जुड़ी समस्याएं सताएंगी। मध्याह्न के बाद आप सुख-शांति का अनुभव करेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा, शारीरिक स्फूर्ति का अनुभव होगा। अधिक विचार आपके मन को विचलित कर देंगे।

सिंह :- आज धन लाभ होगा। अच्छे समाचार मिलेंगे। नए कार्य के लिए अच्छा समय है। निवेशकों के लिए दिन लाभदायी है। परंतु मध्याह्न के बाद आप अधिक सहनशील बनेंगे। मानसिक हताशा का अनुभव होगा। स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।

कन्या :- आज मन दुविधा में रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करें। परिजन के साथ वाद-विवाद हो सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाएंगे। मध्याह्न के बाद आप का समय अनूकूल दिखेगा। भाई-बंधुओं के साथ महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। भाग्यवृद्धि के संकेत हैं।

तुला :- आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से संपूर्ण स्वस्थ रहेंगे। वस्त्राभूषण और मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा। मध्याह्न के बाद आपका मन दुविधायुक्त स्थिति में रहेगा। परिजन के साथ वाद-विवाद से बचें। अहंकार से दूर रहें।

वृश्चिक :- आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। सम्बंधियों के साथ सहसा कोई अनिष्ट घटना बन सकती है। परंतु मध्याह्न के बाद शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रख पाएंगे। आर्थिक विषयों का व्यवस्थित रूप से आयोजन कर सकेंगे।

धनु :- परिवारिक जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। कार्य में पदोन्नति होगी। मित्रों के साथ बाहर जाना होगा। व्यापारीवर्ग को भी लाभ होगा। अविचारी कार्य अथवा व्यवहार आपको समस्या में डाल सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें।

मकर :- आज का दिन गृहस्थजीवन की दृष्टि से आनंदमय रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में भी अनुकूल वातावरण रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मध्याह्न के बाद मित्रों के साथ मुलाकात होगी और किसी मनोहर स्थल पर पर्यटन जाने की संभावना भी है। आय में वृद्धि होने के योग हैं। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा।

कुंभ :-  नए कार्य का आज से प्रारंभ कर सकते हैं। लंबे प्रवास या धार्मिक यात्रा का आयोजन होने की भी संभावना है। कारोबार में लाभ का अवसर मिलेगा। थोड़ा संभलकर चलना पडे़गा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। उत्तम सुख की प्राप्ति होगी। सरकारी कार्यो में सफलता के योग हैं।

मीन :- आज आप वाणी में संयम बरतें और शत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। गूढ़ विद्या का ज्ञान प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है। मघ्याह्न के बाद विदेश में रहने वाले मित्रों तथा स्नेहीजनों के समाचार आपको मिलेंगे। किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें।

Check Also

RSS का उद्देश्य समाज निर्माण है : क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम

देवर्षि नारद जयंती पर श्रेष्ठ पत्रकार सम्मानित जयपुर। विश्व संवाद केन्द्र फाउंडेशन की ओर से शनिवार …