Breaking News
Home / breaking / 25 सितम्बर 2017 सोमवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

25 सितम्बर 2017 सोमवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2074, शरद ऋतु, रवि दक्षियायन, 14.28 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ
मेष :- आज आध्यात्मिकता में ज्यादा रुचि रहेगी। गूढ़ विद्या तथा रहस्यमय विषयों को जानने-समझने का आज आप प्रयत्न करेंगे। वाणी को संयमित रखने से कई गलतफहमियों से बच पाएंगे। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। शत्रुओं से बचकर रहें। किसी भी तरह का नया कार्य आज शुरू नहीं करें। स्त्री और पानी से आज संभलकर रहें।
वृषभ :-  आज दिन अच्छा बीतेगा। दांपत्य जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। परिवार और करीबी दोस्तों के साथ पर्यटन पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और धन-लाभ भी होगा। आज किसी पार्टनरशिप में शुरू किए गए काम में लाभ तथा सार्वजनिक जीवन में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मिथुन :- आज दिन अच्छा बीतेगा। आपके सभी अधूरे कार्य पूरे होंगे। घर में शांति और आनंद का वातावरण कायम रहने से आपके मन में भी पूरे दिन खुशी का एहसास बना रहेगा। आपके स्वास्थ्य में वृद्धि होगी और साथ ही आर्थिक क्षेत्र में भी लाभ होगा। लेकिन ऑफिस में मनमुटाव से बचें।

कर्क :- आज आपका दिन बेहतर नहीं रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी भी कोई शिकायत हो सकती है। आज नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। आकस्मिक धन खर्च भी हो सकता है। किसी करीबी के साथ वाद-विवाद होने से मनमुटाव होगा। इसके साथ ही अभी आपके लिए यात्रा करना सही नहीं, कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह :- आज आपके मन में नकारात्मक विचार हताशा पैदा करेंगे। वहीं आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव भी कर सकते हैं। घर का माहौल कुछ तनाव से भरा रहेगा। जमीन, मकान तथा वाहन आदि से जुड़े काम आज टाल दें। कोई भी कार्य भावनाओं में बहकर न करें।

कन्या :-  आज हर कार्य में सफलता मिलेगी, फिर भी सतर्क रहें। अपने सभी प्रतिस्पर्धियों को भी आप परास्त कर सकेंगे। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आज आपको आर्थिक-लाभ भी हो सकता है। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। आज आपका मूड पूरा दिन खुशमिजाज बना रहेगा।

 

तुला :- आज जिद्दी व्यवहार को छोड़कर समस्याओं का समाधान खोजने पर ध्यान दें। वाणी पर भी नियंत्रण रखें। आज आपका दुविधा में फंसा मन, किसी ठोस निर्णय पर नहीं आने देगा। इस कारण आय से जुड़े सभी अहम निर्णय आज लेने से बचें।

वृश्चिक :- आज आपका मूड पूरा दिन अच्छा बना रहेगा। करीबी लोगों के साथ घूमना फिरना होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा। कार्य क्षेत्र में आर्थिक-लाभ होने से खुशी का एहसास होगा। कोई पूजा-पाठ से जुड़े समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है। आनंददायक समाचार भी प्राप्त होंगे।

धनु :- आज का दिन आपके लिए थोड़ा कष्टदायक रहेगा। स्वास्थ्य भी खराब रह सकता है। परिवार में कलह का माहौल हो सकता है। अपने गुस्से पर कंट्रोल करने से आने वाली कई मुसीबतों से बच पाएंगे। आज आप कोर्ट-कचहरी से जुड़े मसलों पर खास सावधानी के निर्णय लें। अधिक खर्च होने से पैसे की तंगी रहेगी।

मकर :- आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए और अन्य नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। मित्रों, सगे- संबंधियों के साथ शहर से बाहर जाने का कोई प्लान बना सकते हैं। पत्नी और पुत्र से लाभ की प्राप्ति होगी। विवाह योग्य युवक-युवतियों की वैवाहिक समस्या हल होगी।

कुंभ :- आपके हरेक कार्य आज किसी भी तरह की बाधा के पूरे होंगे। ऑफिस में आज हर परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी और हर कार्य में सफलता भी मिलेगी। बुजुर्गों और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि के कारण आप मानसिक रूप से भी स्वस्थ महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। धन-प्राप्ति और पदोन्नति का योग भी बन रहा है।

मीन :- आज नकारात्मक विचार से बचें। आपका मन पूरा दिन उदास रह सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या भी परेशान कर सकती है। ऑफिस में संभल कर काम करें, अन्यथा उच्च पदाधिकारियों की नराजगी झेलनी पड़ सकती है। आज किसी भी तरह का महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें।

Check Also

थानेदार के नाम पर घूस लेते पुलिस कांस्टेबल अरेस्ट

डूंगरपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाने के पुलिस कांस्टेबल …