Breaking News
Home / देश दुनिया / भाकपा नेता एबी बर्धन का दाह संस्कार सोमवार को दिल्ली में

भाकपा नेता एबी बर्धन का दाह संस्कार सोमवार को दिल्ली में

a.b.bardhan

 

नई दिल्ली। वामपंथी नेता एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव एबी बर्धन का दाह संस्कार सोमवार को राजधानी दिल्ली में किया जाएगा। पार्टी की ओर से जारी बयान में यह बात कही गई है।
वयोवृद्ध भाकपा नेता बर्धन का निधन शनिवार शाम को हो गया था। उनका पार्थिव शरीर उनके प्रशंसकों के अंतिम दर्शन हेतु दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में रखा गया है। सोमवार को राजधानी दिल्ली स्थित निगम बोध में दाह संस्कार किया जाएगा। भाकपा के राष्ट्रीय सचिव डी राजा ने बताया कि सोमवार अपराह्न तीन बजे निगम बोध घाट के इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार होगा। लेकिन उससे पहले उनका पार्थिव शरीर पार्टी मुख्यालय अजय भवन में रखा जाएगा जहां वामदलों तथा अन्य राजनीतिक दलों के नेता उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।
 लंबे समय से बीमार चल रहे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दिग्गज नेता एबी बर्धन का गत शनिवार शाम दिल्ली में निधन हो गया था। उनके निधन पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

 

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बनाए अवैध सम्बन्ध, अधजली लाश ने खुद उगले राज

कोंडागांव। जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *