Breaking News
Home / breaking / शादी के 22 दिन बाद ही दुल्हन ने लगाई फांसी, पहला पति अरेस्ट

शादी के 22 दिन बाद ही दुल्हन ने लगाई फांसी, पहला पति अरेस्ट

 

सोनीपत ।  एक तलाकशुदा महिला ने दूसरी शादी रचाने के 22 बाद ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सेक्टर-12 स्थित अपने मकान में उसका शव फंदे पर लटका मिला। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पहले पति को अरेस्ट कर लिया है। जबकि दूसरा पति भी घर से गायब है।

आत्महत्या से पहले महिला ने कमरे को बंद कर लिया था। मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कमरे की जाली तोड़ कर शव को बाहर निकाला।

 

 

सेक्टर-12 निवासी तलाकशुदा ललिता उर्फ अनिका (35) ने 18 मार्च को ब्रह्म कॉलोनी निवासी मनीष से प्रेम विवाह किया था। ललिता एक साल से सेक्टर-12 में मकान लेकर रह रही थी।

मंगलवार की रात घर से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर मृतक महिला के पहले पति को गिरफ्तार किया है।

 

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …