Breaking News
Home / breaking / आधी रात राहुल गांधी के साथ इंडिया गेट पर जागा ‘इंडिया’

आधी रात राहुल गांधी के साथ इंडिया गेट पर जागा ‘इंडिया’


नई दिल्ली। कठुआ में छोटी बच्ची से वीभत्स गैंगरेप और जघन्य हत्या तथा उन्नाव में दबंग बीजेपी विधायक के कथित बलात्कार की शिकार किशोरी का दर्द गुरुवार रात इंडिया गेट पर जनाक्रोश के रूप में अचानक फूट पड़ा।

मोदी सरकार के राज में महिलाओं की असुरक्षा व शर्मनाक घटनाओं को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इंडिया गेट पर मिडनाइट कैंडल मार्च निकाला।

 

उनके साथ प्रियंका गांधी, प्रियंका की छोटी बच्ची-बेटा, पति रॉबर्ट वाड्रा, निर्भया के माता-पिता, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनता सड़क पर उतर आई। निर्भया कांड के बाद जैसे दिल्ली सड़कों पर उतरी, वैसे ही आज लोग अचानक सड़कों पर उतर आए हैं।

राहुल के इस अचानक वार से मोदी सरकार की नींद उड़ गई है। राहुल हजारों लोगों की भीड़ के साथ नजर आए। राहुल ने मीडिया से बातचीत में मोदी सरकार पर हल्का बोला। राहुल ने कहा कि इस मार्च को राजनीतिक न समझें, बल्कि इसे आमजन की आवाज मानें।

 

प्रियंका भीड़ में फंसीं

भीड़ में खुद प्रियंका गांधी भी धक्का-मुक्की की शिकार हुईं और भीड़ से दूर हो गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इंडिया गेट सर्कल के आस-पास अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया। रात करीब 1 बजे राहुल और प्रियंका लौट गए।

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …