Breaking News
Home / देश दुनिया / अनियंत्रित सिटी बस डिवाइडर पर चढ़ी, कई यात्री घायल

अनियंत्रित सिटी बस डिवाइडर पर चढ़ी, कई यात्री घायल

accident5

गुवाहाटी। असम की राजधानी गुवाहाटी के कचहरी इलाके में आज मंगलवार दोपहर एक सिटी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। जिसके चलते बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। हादसे के चलते कचहरी इलाके में भारी ट्रैफिक जाम लग गया।

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल यात्रियों को स्थानीय महेंद्र मोहन चौधरी अस्पताल में भर्ती कराया।  ज्ञात हो कि कचहरी का इलाका काफी व्यस्थ क्षेत्र हैं। यहां कामरूप (मेट्रो) जिला उपायुक्त का कार्यालय के साथ ही जिला प्रशासन के कई प्रमुख कार्यालय हैं। जिसके चलते यहां पर हर समय भीड़-भाड़ रहती है।

 

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बनाए अवैध सम्बन्ध, अधजली लाश ने खुद उगले राज

कोंडागांव। जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *