Breaking News
Home / breaking / दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार

नई दिल्ली । पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से दिल्ली में शनिवार को यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया।

 

दिल्ली के बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार लोहे के पुल पर यमुना नदी का जलस्तर 204.92 मीटर हो गया है जो खतरे के निशान 204.83 मीटर से 0.09 मीटर अधिक है। विभाग ने एहतियातन नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया है। नदी क्षेत्र में स्थित कुछ गाँवों से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।

Check Also

गैंगरेप के बाद बच्ची को भट्टी में जिंदा जलाने वालों को फांसी की सजा

भीलवाड़ा। राजस्थान के शाहपुरा जिले के कोटड़ी में बहुचर्चित नाबालिग के साथ दुष्कर्म एवं उसकी कोयले …