Breaking News
Home / breaking / विवाद के बाद आईएएस निधि चौधरी का बीएमसी से महाराष्ट्र सरकार में तबादला

विवाद के बाद आईएएस निधि चौधरी का बीएमसी से महाराष्ट्र सरकार में तबादला

मुंबई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर विवादित ट्वीट के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी निधि चौधरी का मुंबई महानगर पालिका से महाराष्ट्र सरकार के सचिवालय में दबादला कर दिया गया।

चौधरी मुंबई महानगर पालिका में उपायुक्त

(विशेष) पद पर थी और अब उन्हें महाराष्ट्र सरकार के (सचिवालय) जल विभाग में भेज दिया गया है।

 

गौरतलब है कि 17 मई को चौधरी ने एक ट्वीट में दुनिया भर से महात्मा गांधी की प्रतिमाएं और भारतीय नोटों से उनके चित्र हटाने का आह्वान किया था और 30 जनवरी 1948 के लिए महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को धन्यवाद दिया था।

Check Also

27 अप्रैल शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 08.18 …