Breaking News
Home / breaking / कांग्रेस विधायक ने हथेली काट अपने खून से लिखे सरकार विरोधी नारे

कांग्रेस विधायक ने हथेली काट अपने खून से लिखे सरकार विरोधी नारे

गुवाहाटी। असम विधानसभा से बाहर निकलकर मंगलवार को कांग्रेस विधायक रुपज्योति कुर्मी ने अपनी हथेली काट ली और खून से सरकार विरोधी नारे लिखे।

कुर्मी आज जब सदन से बाहर निकले तो उन्होंने प्रवेश द्वार पर बैठकर ब्लेड से अपने बांये हाथ की हथेली काट ली और खून से राज्य में दो पेपर मिलों, उर्वरक फैक्टरी और दो चाय के बागानों को बेचने पर विरोध में सरकार के फैसले के खिलाफ नारे लिखे।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद विधानसभा परिसर में मौजूद मेडिकल टीम ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

Check Also

 12 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …