Breaking News
Home / जोधपुर / दर्दनाक हादसा : 11 केवी का तार टूटा, मां हाथ से मासूम छूटा, मौत

दर्दनाक हादसा : 11 केवी का तार टूटा, मां हाथ से मासूम छूटा, मौत

dead body
जोधपुर। जिले के शेरगढ़ तहसील में भूंगरा गांव में गुरुवार सुबह 11 केवी लाइन का बिजली तार टूट कर मकान की छत पर गिर गया। उससे बचने के चक्कर में महिला भागी, तब उसके हाथ से दो साल का बेटा गिर गया। करंट लगने से मासूम की मौत हो गई। बचाव के चक्कर में महिला व उसका पति भी झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए एमजीएच रैफर किया गया है। जहां पिता की हालत गंभीर बनी है। फिलहाल पुलिस मौका कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि शेरगढ़ के तेना गांव में भूंगरा स्थित मेघवालों की ढाणी में आज सुबह दो साल का मासूम प्रेम कुमार काल कल्वित हो गया। आरंभिक जांच में सामने आया कि मकान के ऊपर से 11 केवी की लाइन जा रही है। इसका तार अचानक टूट कर गिर गया। मकान पर गिरने के दौरान वहां खड़ी तीजादेवी दौड़ गई। टूटा तार घर की तनी पर गिर गया। इससे तनी भी टूट गई और करंट फे ल गया। हाथदो साल का बेटा प्रेमकुमार था।

वह छिटक कर गिर गया और करंट की चपेट में आ गया। आवाज सुनकर पति दमाराम पुत्र गुमानाराम दौड़ कर आया मगर वह भी करंट की चपेट में आ गया। उनके चिल्लाने की आवाज पर आस पास ढाणी के लोग आ गए। उन्हें करंट से मुक्त करवाया। तत्काल शेरगढ़ चिकित्सालय ले जाया गया। मगर यहां पर दो साल के प्रेमकुमार को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं तीजादेवी व दमाराम को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में रैफर किया गया। जहां दमाराम की हालत गंभीर बनी है। सूचना पर शेरगढ़ के कार्यवाहक प्रशिक्षु थानेदार राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे।

आसपास के घरों में उपकरण जले

11 के वी लाइन टूटने से फेले करंट से आस पास के घरों में भी लोग बाग प्रभावित हुए। इससे कई घरों के बिजली उपकरण भी जल गए।

Check Also

मुस्लिम आक्रांताओं के मजहबी उन्माद का साक्षी अढ़ाई दिन का झोपड़ा

  अजमेर। अढ़ाई दिन का झोपड़ा आजकल चर्चा में है। सात मई को जैन आचार्य सुनील …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *