Breaking News
Home / breaking / राजस्थान में भीषण लू, असम बाढ़ से हाल बेहाल

राजस्थान में भीषण लू, असम बाढ़ से हाल बेहाल

गुवाहटी। एक तरफ उत्तर भारत और राजस्थान में भीषण लू से जनजीवन बेहाल है, वही असम में बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। ब्रह्मपुत्र नदी समेत अन्य प्रमुख नदियों के उफान पर आने से राज्य में करीब 1.95 लाख लोग प्रभावित हो गए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि राज्य के सात जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।

बयान के अनुसार राज्य में आधिकारिक तौर पर करीब 1,94,916 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है जिसमें से गोलपारा जिले में अकेले एक लाख साठ हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं।

राज्य में ब्रह्मपुत्र समेत दो अन्य नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ़ के कारण गोलपारा और तिनसुकिया जिले में करीब नौ हजार लोगों को राहत शिविरों में स्थांतरित किया गया हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की सहायता से स्थानीय प्रशासन द्वारा बचाव और राहत कार्य चलाया जा रहा है।

Check Also

 28 अप्रैल रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …