Breaking News
Home / breaking / फिल्म अभिनेत्री दीपा साहू का कैंसर से निधन

फिल्म अभिनेत्री दीपा साहू का कैंसर से निधन

भुवनेश्वर। ओडिया फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री और ओडिया संगीत एल्बम क्वीन दीपा साहू का सोमवार को एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद बहुत कम उम्र में निधन हो गया।

वह 35 वर्ष की थी। उनके परिवार में पति और एक बेटी है। दीपिका पिछले छह वर्षो से कैंसर का इलाज चल रहा था। उन्हें हालत खराब होने के बाद पिछले महीने निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पच्चीस अक्टूबर 1985 को ढेंकानाल में जन्मी दीपा ने कई प्रसिद्ध ओडिया और संबलपुरी संगीत एल्बम मे काम किया था। उन्होंने कई ओडिया टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में भी काम किया।

Check Also

27 अप्रैल शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 08.18 …