Breaking News
Home / breaking / ममता बनर्जी पर भड़कीं भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर, पागल कहा

ममता बनर्जी पर भड़कीं भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर, पागल कहा

सीहोर। भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हुए हमले पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए ममता बनर्जी पर विवादास्पद बयान दिया है। साध्‍वी प्रज्ञा ने ममता बनर्जी को पागल त‍क कह दिया।
अपने विवादास्पद बयानों के लिए जानी जाने वाली साध्‍वी प्रज्ञा ने कहा कि ममता बनर्जी तिलमिलाई हुई हैं। उन्हें ये बातें समझ आ गई हैं कि ये पाकिस्‍तान नहीं, भारत है। साथ ही भारत की रक्षा के लिए हिंदू तैयार हैं। पश्चिम बंगाल में बीजेपी और हिंदू का शासन आएगा। पश्चिम बंगाल अखंड भारत का हिस्सा है। ममता उसे अलग करने का प्रयास कर रही थीं। देशभक्त ये कभी नहीं होने देंगे। बंगाल हिंदू राज्य बनेगा। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को पागल तक कह दिया।

Check Also

 12 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …