Breaking News
Home / देश दुनिया / भाजपा खुलकर सामने आई श्रीश्री के पक्ष में

भाजपा खुलकर सामने आई श्रीश्री के पक्ष में

ravi shankar

नई दिल्ली। भाजपा श्रीश्री रविशंकर के कार्यक्रम के पक्ष में खुलकर सामने आ गई है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता का मानना है कि यमुना किनारे आयोजित आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर के सांस्कृतिक महाकुंभ से भारत का विश्व में गौरव बढेगा। श्री श्री के नेतृत्व में यह आयोजन भारत के लिये वही महान कार्य करेगा जो स्वामी विवेकानंद के 1897 में दिये गये शिकागो भाषण ने किया था।
भाजपा नेता विजेन्द्र गुप्ता ने कांग्रेस द्वारा इस आयोजन पर आपत्ति जताये जाने पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस राजनीतिक दुराग्रह से इस कार्यक्रम का विरोध कर रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय जाकर देशविरोधी तत्वों के प्रति सहानुभुति दिखा सकते हैं, परंतु वह श्री श्री रवि​शंकर द्वारा आयोजित इस महान कार्यक्रम की आलोचना करने में जरा सा भी संकोच नहीं करते हैं।
उन्होंने कहा कि सारी दुनिया इस अनोखे संगम की पल-पल की जानकारी ले रही है। दुख की बात है कि इस विराट कार्यक्रम का स्वागत करने के स्थान पर कांग्रेस पार्टी राजनीतिक रोटियाँ सेंकने के नाते इसका विरोध कर रही है। इससे कांग्रेस पार्टी विश्व में अपनी तथा भारत की छवि धूमिल कर रही है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से अपील की कि वह विश्व सांस्कृतिक महोत्सव के यमुना तट पर आयोजन का विरोध करने के लिए देश से माफी माँगें।
उन्होंने कहा कि आर्ट आफ लिविंग के कार्यक्रम को समर्थन देने पर केन्द्र सरकार की आलोचना की जा रही है जो कि अनुचित है । भारत सरकार जब हज और कुम्भ जैसे आयोजनों के लिये सरकारी व्यवस्था जुटा सकती है तो क्या इस कार्यक्रम के लिये पृथक मापदण्ड होना चाहिये । ऐसे कार्यक्रमों के आयोजनों के लिये सेना तथा अर्द्धसैनिक बल हमेशा से सहायता करते आये हैं, परंतु यमुना पर पन्टून पुल बनाने की अनुमति देने पर सरकार की आलोचना की जा रही है।
उन्होंने कहा कि किसी भी देश में इतना बड़ा कार्यक्रम आज तक नहीं हुआ है । भारत में पहली बार 155 देशों के राजनयिक, सांस्कृतिककर्मी, उद्यमी, नौकरशाह और आध्यात्मिक जगत के बड़े लोग एक साथ मिलेंगे और तीन दिनों तक दिल्ली का वातावरण अध्यात्म में डूब जायेगा। श्री श्री रविशंकर ने स्वयं कहा है कि इस कार्यक्रम के लिए मंच सहित जितना भी अस्थायी निर्माण किया गया है, उसमें सिर्फ बांस, लकड़ी और कपड़े का ही उपयोग किया गया है। इससे यमुना नदी के तट को कोई नुकसान नहीं होगा। श्री श्री रविशंकर की संस्था ‘आर्ट आॅफ लिविंग ‘ ने सिंगापुर, मलेशिया आदि देशों से ऐसा द्रव्य मंगाकर यमुना नदी तथा उसके आस पास बिखरी गंदगी पर छिड़काव किया है, जिससे यमुना का प्रदूषण दूर होगा और यमुना किनारे जो बदबू फैली है, वह दूर हो जायेगी।

Check Also

राजस्थान में बदला मौसम, बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत

  जयपुर. राजस्थान के कई जिलों में मौसम ने फिर रंग बदल लिया. पश्चिमी विक्षोभ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *