Breaking News
Home / breaking / जयमाल के बाद दूल्हे के दोस्त ने कर दी ऐसी हरकत, दुल्हन ने शादी से ही मना कर दिया

जयमाल के बाद दूल्हे के दोस्त ने कर दी ऐसी हरकत, दुल्हन ने शादी से ही मना कर दिया

बक्सर। दूल्हे के दोस्त ने जयमाल के बाद स्टेज पर जाकर दुल्हन के साथ ऐसी हरकत कर दी कि लड़की ने शादी से ही मना कर दिया। दोनों पक्ष के लोगों ने दुल्हन को खूब मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।
बक्सर के इटाढ़ी से रात 11 बजे एक बारात पहुंची थी। सबकुछ राजी-खुशी हो रहा था। मौज-मस्ती का माहौल था। हालांकि, जैसे ही जयमाल की रस्म पूरी हुई तो दूल्हे के एक दोस्त ने स्टेज पर जाकर दुल्हन का हाथ पकड़ लिया और डांस करने लगा। वह दुल्हन से भी डांस कराने की कोशिश करने लगा। दावा किया गया कि दूल्हे के दोस्त की यह हरकत दुल्हन को पसंद नहीं आई और वह नाराज हो गई।
घर के लोग उसको पूरी रात समझाते रहे, लेकिन दुल्हन बची रस्मों को पूरा करने के लिए तैयार नहीं हुई और बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। बताया गया कि दुल्हन को मनाने का प्रयास जारी है। पर इस मामले पर लड़की और लड़के वालों की तरफ से किसी तरह का बयान नहीं आया है। ना ही वह इस मामले पर बात करने को राजी हैं।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …