Breaking News
Home / इनसे मिलिए / कांग्रेस देश में 88 बार लागू कर चुकी है राष्ट्रपति शासन

कांग्रेस देश में 88 बार लागू कर चुकी है राष्ट्रपति शासन

congress

नई दिल्ली। उत्तराखंड मामले पर कांग्रेस को खरी-खोटी सुनाते हुए संसदीय मामलों के राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा है कि यह आश्चर्यजनक है कि उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन मुद्दे को लेकर बेकार की बहस कर रही है जबकि वह खुद असंवैधानिक रूप से ऐसा 88 बार कर चुकी है।
नकवी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस अब तक देश के विभिन्न राज्यों में 88 बार राष्ट्रपति शासन लागू कर चुकी है। इसमें से 50 बार राष्ट्रपति शासन बिना किसी संवैधानिक दायित्व के कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान लागू किया जा चुका है।
नकवी ने कांग्रेस पार्टी पर देश के विकास में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन सभी संवैधानिक प्रावधानों के तहक विधायकों की खरीद फरोख्त रोकने के लिए लगाया गया है। हमे वर्तमान सरकार को बर्खास्त करने के लिए राष्ट्रपति शासन नहीं लगाया बल्कि राज्य में भ्रटाचार रोकने के लिए संवैधानिक तरीके से लगाया है।
उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में कांग्रेस का एजेंडा केवल केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कामों में बाधा डालना है। जब से भाजपा की सरकार बनी है कांग्रेस संसद की कार्यवाही में रूकावट पैदा कर रही है।

Check Also

राजस्थान में बदला मौसम, बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत

  जयपुर. राजस्थान के कई जिलों में मौसम ने फिर रंग बदल लिया. पश्चिमी विक्षोभ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *