Breaking News
Home / breaking / बकरी चबा गई 66 हजार के नोट, मालिक के उड़े होश

बकरी चबा गई 66 हजार के नोट, मालिक के उड़े होश


कानपुर। अगर आपने घर में बकरी पाल रखी है तो चौबीसों घंटे चौकस रहना होगा। क्योंकि बकरी मौका मिलते ही कुछ भी चबा सकती है।

 

बीड़ी का बंडल, मस्टररोल, टूटी मटकी, कागज आदि कुछ भी चबा लेने की कई घटनाएं आपने अखबारों में पढ़ी होगी। इस बार एक किसान की बकरी उसके 66 हजार के नोट चबा गई। दो-दो हजार के करारे नोटों को बकरी का निवाला बनते देख किसान के होश उड़ गए।


वाकया कन्नोज का है। सोमवार को गांव में बकरी ने अपने मालिक की जेब में रखे नोट चबा दिए। किसान सर्वेश कुमार ने बताया कि वह नहाने गया था। पीछे से उसकी पेंट में दो-दो हजार के 33 नोट रखे हुए थे।

 

बस फिर क्या था, बकरी को मौका मिल गया। उसने जेब में से नोट निकाले और मजे से चबाने लगी। सर्वेश नहाकर जैसे ही लौटा तो यह नजारा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

वह दौड़कर पहुंचा और सिर्फ 2 नोट बचाने में कामयाब रहा। बाकी के 31 नोट बकरी चबाकर बर्बाद कर चुकी थी। हालांकि सर्वेश उस बकरी से नाराज नहीं है। उसका कहना है, कागज आदि चबाना बकरी का शगल है। लापरवाही तो हमारी होती है। हमें ही सावधान रहना चाहिए।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …