Breaking News
Home / अज़ब गज़ब / शादी के सात दिन बाद ही दुल्हन बनी मां

शादी के सात दिन बाद ही दुल्हन बनी मां

bride05
पटना। शादी हुए अभी महज सात दिन ही गुजरे थे कि दुल्हन ने एक बेटे को जन्म दिया। इसका पता चलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। अब दूल्हा अपनी दुल्हन को रखने के लिए तैयार नहीं है। घटना वैशाली जिले के सराय गांव की है। वैशाली के सराय निवासी अभय कुमार की शादी मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के मनोहर पट्टी गांव में हुई। शादी के पहले अभय को मालूम नहीं था कि उसकी पत्नी गर्भवती है। जब दुल्हन शादी के बाद सराय पहुंची तो इसका पता चला। शादी के ठीक सात दिनों बाद उसने एक लड़के को जन्म दिया। यह खबर जैसे ही लोगों को मिली, पूरे गांव में कई तरह की चर्चा होने लगी। ससुराल वालों का आरोप है कि युवती पहले से गर्भवती थी, लेकिन मायके वालों ने इसपर पर्दा डालते हुए उसकी जबरन शादी करा दी। दूल्हा अभय कुमार का कहना है कि उसे झांसा देकर 20 दिसंबर को मुजफ्फरपुर बुलाया गया और फिर बंधक बनाकर उसकी जबरन शादी करा दी गई। शादी से इंकार करने पर उसके साथ मारपीट भी की गयी, लिहाजा उसके सामने कोई और चारा नहीं था। अब दुल्हन के मां बनने के बाद दुल्हा उसे कतई रखने को तैयार नहीं है। दूल्हे की मानें तो उसकी दुल्हन का अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ पहले से प्रेम-प्रसंग था। जब घरवालों को इस बात का पता चला तो उन्होंने उसकी जबरन शादी करा दी। अभय के अनुसार अब दुल्हन पक्ष वाले उसके परिवार को बार-बार धमकी देकर दुल्हन को रखने की बात कर रहे हैं।

Check Also

अंतिम संस्‍कार की चल रही थी तैयारी, अचानक खोल ली आंखें, सब कुछ कैमरे में कैद

नई दिल्‍ली. एक वक्‍त था जब हम केवल किस्‍से कहानियों  में सुना करते थे कि किसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *