Breaking News
Home / breaking / साहब, पति नहाता नहीं है, …तलाक चाहिए !

साहब, पति नहाता नहीं है, …तलाक चाहिए !

 

 

bride

 

नोएडा। यहां तलाक का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक महिला अपने पति के नहीं नहाने की आदत से इतना ज्यादा परेशान हो उठी कि नोएडा सेक्टर-39 स्थित महिला थाने जा पहुंची। उसने पति से तलाक की मांग कर डाली। ख़ास बात यह भी है कि मूलतः झारखंड के रहने वाले इस दम्पती की शादी 1 साल पहले ही हुई है।

add kamal
महिला का कहना है कि उसका पति कई दिन तक नहीं नहाता है। उसके कपड़ों से बदबू आती है। सर्दियों में तो उसका पति चार-पांच दिन तक लगातार नहीं नहाता है।

पति के शरीर से निकलने वाली बदबू से उसका साथ रहना मुश्किल हो गया है।

keva bio energy card-1
इस अनोखी शिकायत पर पहले तो पुलिस चौंकी। फिर महिला थाना प्रभारी अंजू तेवतिया ने दोनों की काउंसलिंग की। इसी बीच पति मान गया। वह पहले नहाकर आया और फिर खुशी-खुशी बीवी को साथ ले गया।

इससे पहले

– गाजियाबाद में चन्द दिनों पहले की घटना में चाय बनाने में देरी होने से गुस्साए पति ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया और उसे घर से निकाल दिया था।

– दिल्ली में नमकीन के पैकेट को लेकर एक पति ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। पति नमकीन के दो पैकेट लाया था। बीवी ने एक पैकेट पड़ोस में रहने वाले अपने मायके में दे दिया। शौहर नाराज हो गया और उसने तुरंत तलाक दे दिया।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …