Breaking News
Home / breaking / 10 साल से पेट में बल्ब लेकर घूम रहा था, पता चला तो सब दंग

10 साल से पेट में बल्ब लेकर घूम रहा था, पता चला तो सब दंग

add kamal

रियाद। इक्कीस साल का एक नौजवान पिछले दस साल से अपने पेट में कांच का बल्ब लेकर घूम रहा था। जब दर्द बढ़ा और ऑपरेशन कराया तब जाकर इसका खुलासा हुआ।

bulb
दरअसल उसने बचपन मेें बल्ब निगल लिया था। लंबे समय तक उसे इसका पता तक नहीं चला। इस बीच वह जवान हो गया। पिछले दिनों जब उसे पेट में दर्द महसूस हुआ। इसके बाद उसे पूर्वी अल-अहसा स्थित प्रिंस सऊद बिन जलावी अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती किया था।

डॉक्टरों को एक्सरे और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में युवक के पेट में अजीब चीज होने के बारे में पता चला। लेकिन क्या था, इसका पता नहीं लगा।

खैर, ऑपरेशन करना ही था। जब उसका पेट चीरा गया तो डॉक्टर दंग रह गए। उन्होंने पेट से बिजली का बल्ब निकाल लिया। ऑपरेशन सक्सेस रहा।

छूकर देखा तब पता चला

operation
ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर खुद घबराए हुए थे। अल्ट्रासाउंड में ऐसी तस्वीर दिख रही थी कि पता ही नहीं चल रहा था कि आखिर है क्या? डॉक्टरों की टीम ने काफी देर सलाह मशविरा के बाद ऑपरेशन किया। पेट में उस चीज को छूकर देखा तो पता चला कि वह बल्ब है।

Check Also

नशीला ज्यूस पिलाकर छात्रा से दुष्कर्म, गंदा वीडियो भी बना लिया

  जयपुर। कानोता थाना इलाके में नशीला पदार्थ पिलाकर कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला …