Breaking News
Home / breaking / पटाखे फूटे, बजे शंख-घड़ियाल : देशभक्ति से दमका दिन, कृष्णभक्ति से चमकी रात

पटाखे फूटे, बजे शंख-घड़ियाल : देशभक्ति से दमका दिन, कृष्णभक्ति से चमकी रात

 

 

अजमेर। स्वतंत्रता दिवस और श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक ही दिन होने का संयोग यादगार रहा। लोगों की सुबह देशभक्ति से सराबोर रही तो रात कृष्ण भक्ति में डूबी रही। देशभर में कई कार्यक्रम हुए। अन्य जगहों की तरह ही अजमेर में भी दोनों पर्व उल्लासपूर्वक मनाए गए।

देखें वीडियो

जन्माष्टमी पर नगर निगम की ओर से आजाद पार्क में विशेष आयोजन किया गया। यहां शहर की कई संस्थाओं की ओर से शानदार झांकियां सजाई गई। इन्हें देखने पूरा शहर उमड़ पड़ा।

यहां विशेष आकर्षण ‘दैनिक नवज्योति’ की तरफ से आयोजित कृष्ण बनो प्रतियोगिता रही। इसमें भाग लेने के लिए नन्हे-मुन्ने सज-धजकर श्रीकृष्ण और राधा के वेश में आए। उनके अभिभावकों सहित शहरवासियों ने इस प्रतियोगिता को खास सराहा। इसके विजेताओं को मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने पुरस्कार प्रदान किए।
पटेल मैदान में पार्किंग की उचित व्यवस्था होने से शहरवासियों ने निश्चिंत होकर झांकियों का लुत्फ उठाया।
इसके अलावा केसरगंज, नयाबाजार, घी मंडी, पुरानी मंडी, घसेटी, रामगंज, जोनसगंज, आदर्शनगर, वैशाली नगर, शास्त्री नगर समेत पूरे शहर में सैकड़ों जगह कृष्ण जीवन को प्रदर्शित करती आकर्षक झांकियां सजाई गईं।

फिर वह पल आया, जिसका सभी भक्तों को बेसब्री से इंतजार था। मध्यरात्रि जैसे ही 12 बजे, नंद के आनंद भयो जै कन्हैया लाल की…जयघोष के साथ श्रीबालकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।

मंदिरों में शंख, घण्टे-घड़ियाल बज उठे। भक्तों ने आतिशबाजी भी की। इसके बाद जन्म आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। खीर, पंजरी, मिश्री मेवा का प्रसाद ग्रहण कर भक्तों ने व्रत खोला।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …