Breaking News
Home / breaking / आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा, पढ़ें 6 सितम्बर का राशिफल

आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा, पढ़ें 6 सितम्बर का राशिफल

भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा, वार बुधवार, सम्वत 2074, शरद ऋतु, रवि दक्षियायन, 12.33 बजे बाद प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ, श्राद्ध पक्ष प्रारम्भ
मेष :-  आज सामाजिक प्रसंगों में सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ आपका समय खूब आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों के पीछे धनखर्च होगा और उनके द्वारा लाभ भी होगा। घर में आनंद का वातावरण रहेगा।

वृषभ :- आज नए कार्यों की शुरुआत के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी और व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेगा। नए निवेश का योग है। विश्वासघात से सावधान रहें व विवाद से बचें।

मिथुन :- आज प्रतिकूल संयोगों के बनने से आपके कार्य में विलंब होगा। शरीर में स्फूर्ति और मन में उत्साह का अभाव रहेगा। पेट के रोग सताएंगे। दिन अच्छा नहीं रहेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें।

कर्क :- आज दिन अच्छा नहीं बीतेगा। मन का नकारात्मक व्यवहार आपको हताश करेगा। बाहर का खाने-पीने के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। ईश्वर का स्मरण करें।


सिंह :- पति-पत्नी के बीच मामूली कारणों से खटपट उत्पन्न होने से मनमुटाव होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के बारे में चिंता रहेगी। सांसारिक विषयों के बारे में उदासीन रहेंगे। भविष्य को लेकर आशंकित रहेंगे। प्रभु का स्मरण करें।

कन्या :- आज शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता का अनुभव होगा। आर्थिक लाभ होने के योग हैं। और काम में सफलता मिलेगी।

तुला :- आज आप कल्पना और सृजनशक्ति का उत्तम उपयोग कर सकेंगे। संतानों की प्रगति होगी। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी। मन आनंदित रहेगा। विवाद पर आपका व्यवहार भारी पड़ेगा।

वृश्चिक :- आज के दिन आप शारीरिक और मानसिक रूप से भय अनुभव करेंगे। किसी न किसी बात की चिंता आपको परेशान करेगी। मन व्यग्र रहेगा। ईश्वर का स्मरण करें और आत्मविश्वास बनाए रखें।

धनु :- आज गूढ़ रहस्यमय विद्याएं और आध्यात्म की तरफ आपका विशेष आकर्षण रहेगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय है। मित्रों और सगे-संबंधियों के आगमन से घर में प्रसन्नता रहेगी।

मकर :- आप आप वाणी और व्यवहार में संयम रखें परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखें। शेयर-सट्टा में पूंजी निवेश का आयोजन करेंगे। आर्थिक लाभ होगा।

कुंभ :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। शारीरिक व मानसिक रूप से आप प्रफुल्लित रहेंगे।। सगे-संबंधियों तथा मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा।

मीन :- आज आर्थिक व्यवस्था और पूंजी निवेश करते समय खूब सावधानी बरतें। एकाग्रता कम और बेचैनी अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। ईश्वर का स्मरण करें।

Check Also

13 जून गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …