Breaking News
Home / breaking / आज किसका होगा मंगल, पढ़ें मंगलवार का भाग्यफल

आज किसका होगा मंगल, पढ़ें मंगलवार का भाग्यफल

Rashifal

 

ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष, द्वादशी, वार मंगलवार, सम्वत 2074, रवि उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, 12.04 बजे बाद त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ, गुरु अमरदास जयंती

 

add kamal

 

 

मेष :- कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फस न जाए इसका ध्यान रखिएगा। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ें और किसी के जमानती भी न बनें।

 

वृषभ :- गृह एवं संतान संबंधी शुभ समाचार आप को मिलेंगे। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। नए मित्र भी बनने की संभावना है।

 

मिथुन :- आज का दिन अनुकूलता भरा और लाभदायी दिन है। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि से आप की प्रगति का मार्ग निर्विध्न हो जाएगा।
कर्क :- उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलिएगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विध्न आने की भी संभावना है।
सिंह :- आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतने की गणेशजी की सलाह है। स्वास्थ्य भी संभालिएगा। संभवतः सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी।

keva bio energy card-1
कन्या :- प्रातः काल का समय मित्रों के साथ घूमने-फिरने, खान-पान एवं मनोरंजन में आनंदपूर्वक बीत जाएगा। भागीदारों के साथ भी आज सम्बंध अच्छे रहेंगे परंतु मध्याहन के बाद आप को प्रतिकूलता का प्रतिकार करना होगा। स्वास्थ्य आप को सताएगा।
तुला :- आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को आप सफल बनाएंगे। गृहस्थ
जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। स्वभाव में उग्रता बनी रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखिएगा।

keva-00
वृश्चिक :- मानसिक रूप से आप में भावुकता की मात्रा आज अधिक रहेगी। इसलिए मानसिक रूप से समतुला बनाए रखने की सलाह है। विद्यार्थीगण आज अभ्यास और कैरियर संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
धनु :- पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। मध्याहन के बाद आप के स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है।
मकर :- आज आवश्यक निर्णय लेने के लिए वैचारिक दृढ़ता और स्थिरता को सर्वप्रथम स्थान देना होगा। मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी जो की आनंददायी रहेगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है।
कुंभ :- आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतने की सलाह है। नकारात्मक विचार मन में न आने दीजिएगा। खान-पान में भी संयम बरतिएगा। मध्याहन के बाद आप वैचारिक स्थिरता के साथ अपने हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे।
मीन :- आज का आप का दिन शुभफलदायी है। शारीरिक, मानसिक स्वस्थ और उत्साही बने रहेंगे। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। प्रवास या पर्यटन का योग है।

 

 

 

Check Also

किन्नरों ने किया कंगाल, ट्रेन में यात्रियों लूटपाट कर भागे

झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर मुंबई-लखनऊ पुष्पक एक्सप्रेस में बुधवार देर रात को पैसे …