Breaking News
Home / breaking / आपका 10 सितम्बर 2017 रविवार का दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

आपका 10 सितम्बर 2017 रविवार का दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2074, शरद ऋतु, रवि दक्षियायन

मेष :- आज आप स्फूर्ति और ताज़गी महसूस करेंगे। के साथ आज के दिन की शुरुआत होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। उनकी तरफ से मिली हुई आकस्मिक भेंट से यह खुशी बढ़ जाएगी। आज आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है। नए कार्य शुरू कर सकते हैं।

वृषभ :- आज नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखें। गलतफहमी से भी बचें। खराब तबीयत आपके मन को भी उदास बनाएगी। परिवार में स्नेहीजनों के विरोध से मतभेद खड़ा हो सकता है। इससे आपको ग्लानि होगी। परिश्रम का उचित मुआवजा न प्राप्त होने के कारण निराशा महसूस करेंगे। आज का दिन खर्चीला साबित होगा।

मिथुन :- आज सामाजिक, आर्थिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा। पत्नी तथा पुत्र के साथ समय बिताने से दांपत्यजीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे।समाज में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से लाभ भी होगा और उनके पीछे पैसे भी खर्च करेंगे। जिन्हें जीवनसाथी की तलाश है उनके लिए आज का दिन अनुकूल है।

 

कर्क :- आज नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से आपका उत्साह दुगुना होगा। वेतन वृद्धि या पदोन्नति के तलयोग हैं। माता तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अधिक निकटता रहेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सरकारी कार्यों में अनुकूलता रहेगी।
सिंह :- आज आलस व थकान महसूस करेंगे। पेट सम्बंधी तकलीफ हो शिकायत सकती है। नौकरी-व्यवसाय में छोटी-मोटी बाधा आ सकती है। उच्च पदाधिकारियों से आज दूर रहने में ही भलाई है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। क्रोध को वश में रखना आवश्यक है। धार्मिक कार्यों या यात्रा- प्रवास से भक्तिभाव प्रकट होंगे और मन की अशांति दूर करेंगे।

कन्या :- आज संयम बरतें। आपके स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव करा सकती है। हितशत्रु विघ्न उपस्थित करेंगे। इसलिए सचेत रहें। नए कार्य की शुरुआत स्थगित रखें। जलाशय से दूर रहना हितकर है। अत्यधिक खर्छ होगा। गूढ़ विद्याओं और रहस्यमय बातों में रुचि जगेगी।

तुला :- दैनिक कार्यों के बोझ से हल्का होने के लिए आज आप पार्टी, सिनेमा, नाटक या पर्यटन करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों या प्रियतमा के साथ सामिप्य आपको आनंद देगा। नए परिधान बनाने का अवसर आएगा। सार्वजनिक मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। जीवनसाथी के उष्मापूर्ण सानिध्य का जीभरकर आनंद उठाएंगे।

वृश्चिक :- आज के दिन कुछ आकस्मिक घटनाएं घटेंगी। सुअवसर खो सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद होंगे। ननिहाल पक्ष से कोई समाचार मिलने से मन व्यग्र होगा। विरोधी प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहें। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। नए कार्य या योजनाओं का आरंभ न करें।
धनु :- संतान के स्वास्थ्य और पढ़ाई के बारे में चिंता से मन व्यग्र रहेगा। पेट सम्बंधी बीमारियां परेशान करेंगी। कार्य की असफलता आपके अंदर हताशा लाएगी। गुस्से को वश में रखें। साहित्य, लेखन तथा कला के प्रति गहरी रुचि रखेंगे। प्रियजनों से मुलाकात रोमांचक रहेगी। वाद-विवाद से बचें।

मकर :- ताजगी एवं स्फूर्ति के अभाव से अस्वस्थ अनुभव करेंगे। मन में चिंता की भावना रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन या तकरार होने से मन में खिन्नता उत्पन्न होगी। समय पर भोजन और शांत निद्रा से वंचित रहना पड़ेगा। स्त्री वर्ग से कोई नुकसान होगा अथवा उनके साथ किसी कारण से तकरार हो सकती है। धन खर्च और अपयश से बचें।

कुंभ :- आज आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेगा। आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। मित्रों एवं स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आर्थिक लाभ और सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के अधिकारी बनेंगे।

मीन :- आर्थिक गतिविधियों के लिए आज शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा मन खुश रहेगा।

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …