Breaking News
Home / breaking / गुड फ्राइडे पर आज किसका भाग्य रहेगा गुड, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

गुड फ्राइडे पर आज किसका भाग्य रहेगा गुड, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

add kamal

वैशाख कृष्ण पक्ष तृतीया, शुक्रवार, , सम्वत 2074, बसन्त ऋतु, 17.24 बजे बाद चतुर्थी, गुड फ्राइडे

rashifal

मेष :- गणेशजी कहते हैं कि आज आप सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में संलग्न रहेंगे। आध्यात्मिक सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छा योग है। बोलने पर संयम रखने से अनर्थ नहीं होने पाएगा। हितशत्रु हानि कर सकते हैं। नए कार्य की शुरुआत न करें।

वृषभ :- गणेशजी की कृपा से आप जीवनसाथी की निकटता का सुख प्राप्त कर सकेंगे। परिवार के साथ सामाजिक समारोहों में बाहर घूमने जाएंगे और आनंद में समय व्यतीत होगा। तन-मन से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में यश और कीर्ति मिलेगी। भागीदारी से लाभ होगा। आकस्मिक धन लाभ और विदेश से समाचार मिलेगा।

मिथुन:- अधूरे कार्यों की पूर्णता के लिए आज का दिन शुभ है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। कार्यों में यश और कीर्ति मिलेगी। अन्य लोगों के साथ बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें। धन की प्राप्ति होगी। आवश्यक खर्च ही होंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

कर्क :- स्वस्थ चित्त से दिन व्यतीत करने की गणेशजी सलाह देते हैं क्योंकि आज का दिन शारीरिक और मानसिक तौर पर चिंताओं से भरा होगा। पेट-दर्द की शिकायत हो सकती है। आकस्मिक धन खर्च होने की संभावना है। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद होने से खटास होने की संभावना है। नए काम की शुरुआत नहीं करने की सलाह है।

keva bio energy card-1

सिंह :- गणेशजी कहते हैं कि मानसिक अस्वस्थता रहेगी। परिवारजनों के साथ मनमुटाव की स्थिति आएगी। माताजी के साथ अनबन हो सकती है। जमीन, मकान और वाहन की खरीदारी या उसके दस्तावेज करने के लिए अनुकूल समय नहीं है। नकारात्मक विचारों से हताशा उत्पन्न होगी। जलाशय खतरनाक साबित हो सकती है।

कन्या :- बिना विचारे साहस करने के प्रति गणेशजी चेतावनी देते हैं। भावनात्मक सम्बंध स्थापित होंगे। भाई- बहनों के साथ मेल जोल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षण होगा और उसमें सिद्धि मिलेगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों का डटकर सामना करेंगे।

तुला :- आज मानसिक स्थिति नकारात्मक रहेगी। वाणी पर संयम खोने से पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद होंगे। अनावश्यक खर्च होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ न मुड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई में परेशानी आएगी।

वृश्चिक :- गणेशजी बता रहे हैं कि आज का दिन शुभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशी से समय व्यतीत होगा। दोस्तों और स्नेहीजनों की तरफ से आपको उपहार मिलेगा। प्रियजन के साथ की मुलाकात में सफलता मिलेगी। मांगलिक प्रसंग में जाने की संभावना है। धन लाभ और प्रवास का योग है। दांपत्यजीवन में प्रसन्नता का अनुभव होगा।

धनु :- आज क्रोध के कारण पारिवारिक सदस्यों तथा अन्य लोगों के साथ सम्बंध बिगड़ेंगे। आपकी वाणी और व्यवहार झगड़े का कारण बन सकते हैं। दुर्घटना से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च होगा। अदालती कामकाज में सावधानीपूर्ण कदम उठाने के लिए गणेशजी कहते हैं। व्यर्थ के कार्यों में आपकी शक्ति खर्च होगी।

मकर :- गणेशजी बताते हैं कि आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक है। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलना होगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात रोमांचक बनेगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों की वैवाहिक समस्याएं मामूली प्रयत्न से हल हो जाएंगी। व्यापारियों को व्यापार-धंधे में और नौकरीवालों को नौकरी में आय वृद्धि होगी। गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा। नई वस्तुओं की खरीदारी होगी।

कुंभ:- सभी कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। नौकरी-धंधे की जगह अनुकूल परिस्थिति बनेंगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। पदोन्नति और धन प्राप्ति के योग हैं। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा और मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन :- आज के दिन की शुरुआत भय और उद्विग्नता के साथ होगा। शरीर में सुस्ती और थकान अनुभव करेंगे। कोई भी कार्य पूरा न होने पर हताशा पैदा होगी। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। अधिकारी वर्ग के साथ संभलकर कार्य करने की गणेशजी सलाह देते हैं।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …