Breaking News
Home / breaking / बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, वार बुधवार, सम्वत 2074, 7 जून, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 13.56 बजे बाद चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ।

 

 

मेष :- आज का दिन अच्छा है। स्नेहीजन और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद में समय बीतेगा। नए वस्त्र तथा आभूषणों की खरीदी कर सकेंगे।
वृषभ :- व्यवसायियों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी है। पारिवारिक वातावरण भी सुख शांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रतिस्पर्धीयों पर आप को विजय प्राप्त होगी।

मिथुन :- आपका आज का दिन मध्यम फलदायी है। नए कार्य का प्रारंभ न कीजिएगा। बौद्धिक चर्चाओं के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। संतान विषयक चिंता आपको रहेगी।

कर्क :- आपकी हताशा मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से आपको व्यग्र बनाएगी। संभवतः प्रवास को टाल दें। स्थावर संपत्ति की कार्यवाही को स्थगित रखना आपके हित में रहेगा।
सिंह :- आज धार्मिक यात्रा होने की संभावना है। नए कार्य का प्रारंभ कर पाएंगे। विदेश से लाभदायी समाचार मिलने की संभावना अधिक है। माता के स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखिएगा।
कन्या :- भाग्यवृद्धि का दिन है। किसी भी प्रकार की निर्णयात्मक स्थिति पर न पहुंचने के कारण नए कार्य का प्रारंभ करना उचित नहीं है। पूंजी- निवेश करना आज आपके हित में रहेगा।
तुला :- आज सतर्क व सावधान रहें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखिएगा। नए वस्त्र और आभूषणों को खरीदने के पीछे खर्च अधिक हो सकता है। परंतु मध्याहन के बाद आपकी मानसिक रूप से अनिर्णय की स्थिति में रहेंगे।
वृश्चिक :- आज आध्यात्मिक और ईश्वर की भक्ति से आपकर मन को शांति प्राप्त होगी। मन में उठ रही नकारात्मक भावनाओं पर संयम रखें और सकारात्मक सोचें।
धनु :- आज का दिन आपकी आय में वृद्धि और लाभ देने का सूचन करता है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान एवं आय में वृद्धि होगी।
मकर :- स्थावर संपत्ति आज आपको लाभ पहुंचा सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी।अधिकारी वर्ग आपसे खुश रहेगा और आपको प्रोत्साहित करेगा।

 

कुंभ :- आज के दिन व्यावसायिक वर्ग के लिए संभलकर चलना आवश्यक है। अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय विवेक से काम लें। संतानों के आरोग्य के विषय में चिंता रहेगी।
मीन :- किसी के साथ वाद-विवाद या तकरार में न पड़ें। क्रोध पर संयम बरतें। आज गूढ़ विद्या या आध्यात्म के प्रति आकर्षण रहेगा। सुखमय विषयों में रुचि रहेगी।

Check Also

यूपी में बकरीद पर गोवंश के वध रोकने के लिए प्रभावी इंतजाम और खुफिया नजर

लखनऊ। पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्योहार को सुकशल संपन्न कराने को लेकर …