इस अर्थ युग में सभी को धन की लालसा रहती है। कुछ उपाय हैं जिनके करने से मां लक्ष्मी मेहरबान होती हैं।
1. सबसे पहले अपने घर के मेन गेट के पास या सामने कूड़ादान बिल्कुल भी न रखें और न ही वहां पानी इक_ा होने दें। इससे आपके पड़ोसी भी आपके शत्रु हो जाते हैं।
2.रात को सोने से पहले रसोईघर में एक बाल्टी पानी भरकर जरूर रखें। इससे घर में सुख व समृद्धि का वास होता है। खाली बाल्टी घर में तनाव और चिंता लेकर आती है।
3. सूर्यास्त के बाद दूध, दही, नमक, तेल और प्याज लेने नहीं जाना चाहिए। इससे जीवन में बाधाएं आती हैं और कष्टों का सामना करना पड़ता है। साथ ही परिजनों का मान-सम्मान भी कमजोर होता है।
4. सबसे जरूरी बात कि जब कभी यात्रा के लिए निकलें तो घर से पूरे परिवार को एक साथ नहीं निकलना चाहिए। इससे घर की लक्ष्मी और यश का नाश होता है।
5. छत पर पुराने मटके या फूटे हुए बर्तन नहीं रखने चाहिए। खासतौर से रसोईघर की छत पर पुरानी चीजें नहीं होनी चाहिए। ये गरीबी को आमंत्रण देते हैं।
6. कभी किसी की गरीबी, अपंगता या रोग का मजाक नहीं बाना चाहिए और ना ही उसकी नकल करें। अगर संभव हो सके तो उसकी मदद करें। किसी की लाचारी का मजाक बनाने से जीवन में दुर्भाग्य का आगमन होता है और उस व्यक्ति को उसका दंड मिलता है।
7. टूटे हुए दर्पण में चेहरा बिल्कुल नहीं देखना चाहिए और ना ही टूटे हुए कंघे का उपयोग करना चाहिए। ऐसा करने से भी अशुभ फल मिलता है। माना जाता है कि इससे जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है, जो शुभ कार्यों में बाधा पहुंचाती है।