Breaking News
Home / breaking / सोमवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

सोमवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

Rashifal

ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष एकादशी, वार सोमवार, सम्वत 2074, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 14.44 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ

 

add kamal

 

मेष :- आज आप अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दिन अच्छा है। अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।

वृष :- खान पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं।

मिथुन :- आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरूषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी।

कर्क :- व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल सन्तान पक्ष से असंतोष मिल सकता है।

keva bio energy card-1

सिंह :- आपका सामना कठिनाईयों से हो सकता है हालाकि तमाम वैर-विरोध,अर्न्तद्वन्द का सामना करते हुये आप सभी कठिनाईयों पर धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे।

कन्या :- इस समय आपको हर काम संयम से करना चाहिये। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग है।

तुला :- घरेलू मामले में कुछ हद तक परेषानियां रह सकती हैं। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी।

kewa-product

वृश्चिक :- शायद आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। गलत संगति या नशे की लत से बचें।

धनु :- सामाजिक मान सम्मान की वृद्धि होगी। कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।

मकर :- व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों को सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता रहेगी।

कुंभ :- आपका एक गलत निर्णय परेशानी में डाल सकता हैं, अतः सोच समझकर ही निर्णय लें। जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है, किन्तु बुद्धिमत्ता व सावधानी से आप बच सकते हैं।

मीन :- किसी स्त्री के कारण आपको मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पडे़गा। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है। क्रोध से बचें, पक्षियों को दाना डालें।

Check Also

थानेदार के नाम पर घूस लेते पुलिस कांस्टेबल अरेस्ट

डूंगरपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाने के पुलिस कांस्टेबल …