Breaking News
Home / breaking / 10 जून शनिवार को आपका भाग्यफल क्या कहता है, पढ़िए

10 जून शनिवार को आपका भाग्यफल क्या कहता है, पढ़िए

 

आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, वार शनिवार, सम्वत 2074, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 21.01 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ

 

मेष :- आज आप थकान, आलस्य और व्यग्रता का अनुभव करेंगे। बात-बात में आपको क्रोध आएगा। नौकरी, व्यापार के स्थान पर या घर में किसी को दुख न पहुंचे इसका ध्यान रखें। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में जाने की संभावना है।
वृषभ :- आज आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता रहेंगे। कोई भी नया कार्य प्रारम्भ न करें। खान-पान में विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ने की पूरी संभावना है। संभव हो तो प्रवास टालें। योग-ध्यान करके मानसिक रूप से शांत रह सकते हैं।

मिथुन :- आज के दिन मनोरंजन तथा आनंद-प्रमोद में बीतेगा। मित्रों तथा परिवार के साथ खुशनुमा वातावरण में दिन बिता पाएंगे। समाज में सम्मान और यश भी प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्य जीवन में भी सुख मिलेगा।

कर्क :- आज का दिन आनंददायक और सफलता प्रदान करने वाला होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आवश्यक कार्य में खर्च होगा, फिर भी आर्थिक लाभ के लिए अच्छा दिन है। नौकरीपेशा के लिए कार्यालय में आज वातावरण अनुकूल रहेगा।

सिंह :- आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सृजनात्मकता पूरी तरह से खिलने से कोई सृजनात्मक कार्य सुंदर रूप से संपन्न होगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। आज आपका रुझान धार्मिक व परोपकार कार्य की तरफ रहेगा।

कन्या :- आज कई बातों को लेकर आप चिंतित रहेंगे। इससे आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन रहेगी। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने में सावधानी बरतें, धन का खर्च होगा।
तुला :- आज भाग्योदय के योग हैं। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। किसी धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए शुभ दिन है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। विरोधियों पर विजय प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक :- आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बना पाएंगे। विचारों पर नकारात्मकता छाई रहेगी, इसे दूर करने का प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है।

धनु :- आज के दिन लक्ष्मी जी की कृपा रहेगी। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता आपको प्रसन्न रखेगी। स्वजन व प्रियजन से मुलाक़ात होगी। यश-कीर्ति में वृद्धि के योग हैं।

मकर :-  मन अस्वस्थ रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन का खर्च होगा। स्वजन और मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। वाणी पर संयम रखें।धनहानि और मानहानि डर है। आध्यात्मिकता की ओर रुझान अधिक रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में असफलता मिल सकती है।

कुंभ :- नए कार्य का प्रारंभ शुभ सिद्ध होगा। व्यापारियों को व्यापार में विशेष लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में कीर्ति मिलेगी। संतान पक्ष के साथ मेल-जोल अच्छा रहेगा। आय बढे़गी। प्रवास का आयोजन हो सकता है।

मीन :- नौकरी या व्यापार में सफलता। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। इस बात से आपकी प्रसन्नता में भी वृद्धि होगी। व्यापार में उगाही से धन मिल सकता है। बड़ों और पिता की ओर से लाभ होगा। पारिवारिक आनंद से आप आनंदित रहेंगे।

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …