Breaking News
Home / breaking / 13 जुलाई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

13 जुलाई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2075, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, 8.18 बजे बाद प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ

 

मेष :- आज का दिन मिश्रित फलदायी है। वाणी और व्यवहार में संयम रखने की एवं रागद्वेष से दूर रहें। अपने छुपे हुए शत्रुओं से संभलकर रहिएगा। रहस्यमयी बातों में आज आपको रुचि रहेगी तथा गूढ़ विद्याओं की ओर आकर्षण अधिक रहेगा। संभवतः आज प्रवास टालिएगा। प्रवास में अनपेक्षित बाधाएं खड़ी हो सकती हैं। आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करें। आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त होने के योग हैं।

वृष :- आज का दिन शुभफलदायी है। आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेगें। मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिजन तथा निकट के लोगों के साथ अधिक समय बीतेगा। सामाजिक जीवन में आप सफलता और यश प्राप्त कर पाएंगे। विदेश से या दूर से अच्छे समाचार मिलने के योग हैं। दांपत्यजीवन में मधुरता छलकेगी। वैवाहिक सुख मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा।

 

मिथुन :- आज आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखमय प्रसंग बनेंगे। खर्च होगा लेकिन वह निरर्थक नहीं होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। महिला मित्रों के साथ भेंट होगी। रुके हुए काम संपन्न हो जाएंगे। क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। व्यर्थ उग्रता टालने का प्रयास कीजिएगा, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

कर्क :- आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी रखने का है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी भी नए कार्य के प्रारंभ के लिए यह दिन उचित नहीं है। मानसिक अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रह सकता है। पेट का दर्द, विशेषकर मंदाग्नि, अजीर्ण जैसी व्याधियों से आप परेशान रहेंगे। आकस्मिक धनखर्च होगा। प्रियपात्रों से दिल को चोट पहुंच सकती है या न बोलने के प्रसंग उपस्थित हो सकते हैं। अधिक कामुकता आपके मानभंग का कारण न बने इसका विशेष ध्यान रखें। संभवतः यात्रा प्रवास टालें।

 

सिंह :- आज दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परिजन के साथ वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर सयंम रखकर आप खुद को दुखी होने से बचा सकते हैं। आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेगें। मन कुछ अधिक ही व्यग्र हो सकता है। नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नींद में खलल हो सकती है। आप कुछ अधिक ही संवेदनशीलता हो सकते हैं। पानी से संभलकर रहें। समयानुसार भोजन की व्यवस्था नहीं हो सकेगी। नौकरीपेशा लोगों को कुछ समस्या हो सकती है। जमीन, जायदाद के कार्यों में सावधानी रखें।

कन्या :- आज आपको किसी भी कार्य में बिना सोचे-समझे हिस्सा नहीं लेना चाहिए। साथियों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा। भावनात्मक संबंधों से आप नरम हो जाएंगें। मित्रों एवं प्रियजनों से भेंट होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों का आप सामना कर पाएंगे। गूढ़ तथा रहस्यमय आध्यात्मिक बातों में सिद्धि मिलेगी।

तुला :- आज आपका मन दुविधाओं में उलझा रह सकता है। निर्णय न ले पाने के परिणाम स्वरूप नए कार्यों का प्रारंभ करना आपके लिए हितकर नहीं है। आज आप संबंधों में औपचारिकता रखिएगा, नहीं तो मनमुटाव होने की संभावना है। व्यवहार में जिद छोड़ना बेहतर रहेगा। प्रवास न करना हितकर है। आर्थिक लाभ होगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद में न उतरें। किसी भी महत्वपूर्ण विषय पर आज निर्णय न लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक :- आज का दिन सामान्य है। तन और मन की प्रसन्नता रहेगी तथा सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ आनंद-उल्लास में समय व्यतीत होगा। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलने से मन अति प्रसन्न होगा। प्रियजनों के साथ हुई भेंट सफल रहेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आनंददायक प्रवास की संभावना है। उत्तम वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी।

धनु :- आज का दिन कुछ कष्टदायक होने से थोड़ा संभलकर चलें। परिजनों के साथ मनमुटाव के प्रसंग उपस्थित हो सकते हैं। स्वभाव में उग्रता तथा आवेश होने के कारण किसी से विवाद न हो इस बात का विशेषरूप से ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाणी एवं बर्ताव में संयम रखें। दुर्घटना से संभलिएगा। धन का कुछ अधिक व्यय होगा। कोर्ट-कचहरी के विषयों में सावधानी से कदम उठाएं। व्यर्थ के कार्यों में शांति नष्ट हो सकती है।

मकर :- आज सामाजिक कार्यों से आपको लाभ होगा। विविध क्षेत्रों से लाभ होने के आज योग हैं। मित्रो तथा संबंधियों के साथ हुई भेंट आपके लिए लाभदायी सिद्ध होगी। विवाहोत्सुकों के विवाह के प्रश्नों पर आज कम प्रयास से सफलता मिल सकती है। शुभ प्रसंगो का आयोजन होगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी वस्तु को खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। शेयर-सट्टे में आर्थिक लाभ होगा।

कुंभ :- आज आपकी शारीरिक और मानसिक स्थति अच्छी रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी, जो कि आपके लिए आनंददायी रहेगी। कार्यालय में साथी-कर्मचारी भी आपको सहयोग देंगे। सामाजिकरूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास कर सकेंगे। आज दिनभर के कार्य संपन्न होने में सरलता का अनुभव होगा और उन कार्यो से लाभ भी होगा।

मीन :- आज उच्च अधिकारियों के साथ संबंधों में दरार न पडे़ इस बात का ध्यान रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद को संभवतः टालें। वैचारिक स्तर पर नकारात्मकता को दूर कर दीजिएगा तथा मानसिक रूप से स्वस्थ होने का प्रयास कीजिएगा। यह प्रवास सफल भी होगा। व्यापारीवर्ग को व्यापार में अवरोध आने की संभावना है।

Check Also

नशीला ज्यूस पिलाकर छात्रा से दुष्कर्म, गंदा वीडियो भी बना लिया

  जयपुर। कानोता थाना इलाके में नशीला पदार्थ पिलाकर कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला …