Breaking News
Home / breaking / 15 जुलाई शनिवार को आपकी राशि क्या कहती है, पढ़िए आज का भाग्यफल

15 जुलाई शनिवार को आपकी राशि क्या कहती है, पढ़िए आज का भाग्यफल

 

आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, 14.34 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ
मेष :- कोई दोस्त या नजदीकी व्यक्ति आपको परेशान भी कर सकता है। आप कई तरह के कामों में उलझ भी सकते हैं। दिन में कई बार आप कन्फ्यूज हो सकते हैं। प्रेम संबंध टूटने का डर भी रहेगा। कम समय में अधिक लाभ पाने का लालच न करें।

वृषभ :- समस्याओं का कोई रचनात्मक समाधान निकालने की पूरी कोशिश भी करेंगे और आप सफल हो जाएंगे। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। किए गए अच्छे कामों की तारीफ हो सकती है और उन कामों का फायदा आपको कुछ दिनों बाद जरूर मिलेगा। गृह एवं संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेंगे।


मिथुन :- व्यावहारिक योजना बनाएंगे और उस पर काम शुरू कर देंगे। इससे अच्छी सफलता मिलेगी। परिवार और खुद के लिए जो प्लानिंग करेंगे वो जल्दी ही पूरी हो जाएगी। पार्टनर से संबंध अच्छे होंगे। मानसिक सहयोग की जरूरत है, जो आपको पार्टनर से मिलेगा। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्‍साह रहेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं।
कर्क :- अपने तन और मन पर ध्यान दें। जहां तक हो सके व्यावहारिक रहें। आज आपको मौज-मस्ती के साथ कुछ नया सीखने का भी मौका मिलेगा। खास काम थोड़ा रुक कर करें तो आपके लिए अच्छा है। व्यवहार लचीला रखने की कोशिश करें और इससे आपको फायदा हो सकता है।

सिंह :- आज आप भावुक हुए तो किसी न किसी मुद्दे पर बिजनेस पार्टनर या जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है। कुछ मामले उलझ सकते हैं। रीति-रिवाजों के विषय में परिवार के किसी सदस्य से अनबन या बहस हो सकती है।

कन्या :- थोड़ा चिड़चिड़ापन भी रहेगा। परिवार और पैसों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। फालतू खर्चा भी बढ़ सकता है। किसी बहस या टिप्पणी से दूर रहें। कागजी कार्यवाही में नुकसान होने के योग बन रहे हैं, सावधान रहें। आप विवादों में भी पड़ सकते हैं। आज का दिन आपके लिए शुभ है।

तुला :- पुराने हिसाब-किताब भी एक बार चेक कर लें। उनसे फायदा होगा। घर और शहर से बाहर जाने का योग बन रहा है। नया वाहन खरीदने का भी मन बनेगा। कोई बड़ी परेशानी दूर हो सकती है। मकान या प्लॉट खरीदने का कोई काम शुरू किया तो सफल हो जाएंगे।

वृश्चिक :- ऑफिस में जूनियर से सहयोग मिल सकता है। दिनभर सकारात्मक नजरिया रखें। धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। नए लोगों से मुलाकात के कुछ अच्छे मौके मिल जाएंगे। रोमांस के लिए समय निकालेंगे। रचनात्मक कामों में सफल रहेंगे। धैर्य से काम लेंगे और ज्यादा काम निपटा लेंगे।

धनु :- गृहस्थी के मामलों में कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं। परिवार के मामलों में कुछ स्थितियां आपको परेशान करेंगी। आज आप किसी भी विषय पर अटके रहेंगे तो परेशानियां और भी बढ़ सकती है। परिवारजनों के साथ अनबन हो सकती है। मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा।

मकर :- अपने काम में लगे रहें और अपने लक्ष्य पर कॉन्सन्ट्रेट करें। पार्टनर के साथ रोमांस के कुछ अवसर मिलेंगे। कई दिनों से आप जो प्लानिंग कर रहे हैं। आज आप उस पर काम भी शुरू कर सकते हैं।

कुंभ :- किसी भी बात पर संकोच न करें। कुछ उथल-पुथल भी हो सकती है। ऑफिस में कुछ खींचतान और परेशानियों वाली स्थिति बन सकती हैं। मन में असुरक्षा की भावना आ सकती है। किसी बात को लेकर दूसरों पर शक भी कर सकते हैं।

मीन :- संतान, यात्रा और पैसों के कुछ मामलों में आज आप भाग्यशाली रहेंगे। आपका आकर्षण बढ़ेगा। लगभग सभी कोशिशें सफल हो सकती हैं। आज आप पॉजिटिव नजरिया रखेंगे, तो दिन अच्छे से बीत जाएगा। आने वाले दिनों में आपको नए अवसर मिलेंगे।

Check Also

थानेदार के नाम पर घूस लेते पुलिस कांस्टेबल अरेस्ट

डूंगरपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाने के पुलिस कांस्टेबल …