Breaking News
Home / breaking / 16 सितम्बर 2017 शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

16 सितम्बर 2017 शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2074, शरद ऋतु, रवि दक्षियायन, 16.31 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज ग्रह अनुकूल नहीं हैं। आप खर्च में संयम बरतें क्योंकि आज धन खर्च का विशेष योग है। धन संबंधी एवं लेन-देन संबंधी सभी कार्यों में सावधानी रखने की जरूरत है। किसी के साथ विवाद न हो, इसका ध्यान रखें।

वृषभ :-  आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। आपकी रचनात्मक ओर कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। मानसिक रूप से आज आप वैचारिक स्थिरता की अनुभूति करोगे, जिसके परिणामस्वरुप आप लगन के साथ काम कर पाएंगे।

मिथुन :- आज ग्रह विपरीत होने से आप हर कार्य में सावधानी बरतें। परिवाजनों एवं संतानों से अनबन हो सकती है। उग्रता एवं आवेग को अंकुश में रखें ताकि बात बिगड़े नहीं। ईश्वर का स्मरण और दान-पुण्य करें।

कर्क :- आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा। मित्रों के साथ भेंट होगी। स्त्री मित्रों से विशेष लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। संतान और जीवनसाथी से सुख मिलेगा।

सिंह :- व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत अच्छा एवं श्रेष्ठ है। आज हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। उच्च पदाधिकारियों की आप पर कृपादृष्टि रहेगी। आज आपका प्रभुत्व चरम सीमा पर रहेगा। पिता की ओर से लाभ के संकेत है।

कन्या :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सगे-संबंधी के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। स्त्री मित्रों से लाभ होना संभव है। धार्मिक कार्य तथा धार्मिक यात्रा में व्यस्त रहेंगे। विदेश में रहनेवाले परिचित के समाचार से आनंद होगा। भाई-बंधु से लाभ होने की संभावना है।

तुला :- आज आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। भाषा और व्यवहार पर संयम रखना आपके हित में होगा। द्वेष से दूर रहिए तथा हितशत्रुओं से सावधान रहें । तबियत का ध्यान रखें। रहस्यमय बातें और गूढविद्या के प्रति आप आकर्षित होंगे।

वृश्चिक :- आज आपका दिन कुछ खास होगा। स्वयं के लिए आप समय निकाल पाएँगे। मित्रों के साथ घूमना-फिरना, मौज-मस्ती, मनोरंजन, छोटे पर्यटन तथा भोजन और वस्त्र-परिधान इत्यादि से आप बहुत आनंदित रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु :- आज बौद्धिक, तार्किक, विचार-विनिमय और लेखन कार्य के लिए शुभ दिन है। मनोरंजन, प्रवास, मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात, सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान, विपरीत लिंगीय पात्रों के साथ की निकटता आपको आनंदित और रोमांचित करेगी।

मकर :- आज आपका मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रहेगा। ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगें। आज के दिन कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य न करें क्योंकि भाग्य साथ नहीं देगा। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर में बड़ों का स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है।

कुंभ :- आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। इस कारण मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव भी होगा। धनोपार्जन सम्बंधित योजना बन सकती है। स्त्रियों के आभूषण, वस्त्र, सौंदर्य-प्रसाधन के पीछे धन खर्च होगा। माता से लाभ होने की संभावना है।

मीन :- आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा। आपकी सृजनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्घि होगी। वैचारिक स्थिरता के कारण आपके कार्य आज अच्छी तरह से संपन्न कर पाएंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन उचित है।

Check Also

गैंगरेप के बाद बच्ची को भट्टी में जिंदा जलाने वालों को फांसी की सजा

भीलवाड़ा। राजस्थान के शाहपुरा जिले के कोटड़ी में बहुचर्चित नाबालिग के साथ दुष्कर्म एवं उसकी कोयले …