Breaking News
Home / breaking / 19 जुलाई बुधवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

19 जुलाई बुधवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

सावन मास, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, 28.28 बजे बाद ग्यारस तिथि प्रारम्भ

 

मेष :- आज दिन अच्छा है। आपके परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। नौकरी में आप का सम्मान बढेगा। व्यवसाय में भी लाभ पहुंचेगा मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा। आज प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें।

वृषभ :- आज आपके साहस में वृद्धि होगी। विरोधी शांत रहेंगे। शादी विवाह की वार्ता संभव है। नफ़रत की भावना महंगी पड़ सकती है। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। आज प्यार-मोहब्बत की नज़रिए से आपका बेहतरीन दिन है।

मिथुन :- आज आपके समक्ष असमंजस पूर्ण स्थिति बनी रहेगी। व्यवसाय में लाभ संभव है। थकान और तनाव महसूस करेंगे। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं वह आपके विश्वासपात्र है या नहीं। माता-पिता की तबियत में सुधार होगा।

 

कर्क :- आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। आपकी व्यवसायिक स्थिति में सुधार होगा। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। आपकी सकारात्मक सोच से कई कार्य सिद्ध होंगे।

सिंह :- आज आपके नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आर्थिक क्षेत्र में परेशानी हो सकती है। व्यवसायिक क्षेत्र में सावधानी बरतें। आपको वैवाहिक जीवन का आनन्द मिलेगा। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी।

कन्या :- आज आप भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य मैं लाभ होगा। व्यवसाय में उतार चढ़ाव बना रहेगा। आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा होगीं। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता की प्रशंसा होगी।

तुला :- आज आपको शुभ समाचार मिलेगा। स्वयंप्रयासों से राज्यपक्ष से अर्थ प्राप्ति संभव है। व्यवसाय में लाभ होने के आसार है। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी। आपके परिवार की जरूरतें पूरी होगी।

वृश्चिक :- आज आप नई योजनाएं बनाएंगे। धन प्राप्ति संभव है। यात्रा करने से उत्साह बढ़ेगा। आज आप ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। काम-काज से तनाव बढेगा। दिन औसत रहेगा।

धनु :- आज आपके आलस्य प्रगति में बाध्य रहेगा। वाद-विवाद करने से बचे। आर्थिक क्षेत्र में परेशानी होगी ग़ुस्से पर क़ाबू रखिए। कारोबार में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है।

मकर :- आज आप योजनाओं का भली-भांति अध्ययन करेंगे। नई योजना से लाभ होगा। नौकरी में सम्मान बढेगा। आपकी ग़ैरहाज़िरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक रूप से फ़ायदेमंद साबित होगी। परिवार वालों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

कुंभ :- आज आपका दिन अच्छा है। सम्मान बढ़ेगा । आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा करने से बचें। निवेश को लेकर सावधान रहें। दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे तो आर्थिक नुक़सान होगा। पारिवारिक तनावों से छुटकारा मिलेगा।

मीन :- आज आपको नौकरी में कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। बच्चों के साथ वाद-विवाद झुंझलाहट पैदा करेगा। मानसिक परेशानी हो सकती है। दूसरों से भी विवाद टालें। ईश्वर का स्मरण करें।

Check Also

खुले आसमां तले काटनी पड़ी रही रातें, कैंप में रुके चारधाम तीर्थयात्रियों का हंगामा

ऋषिकेश। इस बार चार धाम यात्रा पटरी से उतर चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों की अदूरदर्शिता …