Breaking News
Home / breaking / 2 अक्टूबर 2017 सोमवार को आपका दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

2 अक्टूबर 2017 सोमवार को आपका दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2074, शरद ऋतु, रवि दक्षियायन, 23.09 बजे बाद त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ, गांधी व शास्त्री जयंती

मेष :- आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में सफलता  के योग हैं। आय में वृद्धि होगी। आमोद-प्रमोद और मनोरंजन में दिन बीतेगा। दोपहर बाद बड़ा बदलाव हो सकता है।

वृषभ : आज आप व्यापार के क्षेत्र में कुछ नया करेंगे। व्यापार में लाभ और प्रगति के योग हैं लेकिन साझेदार से सतर्क रहें। बड़े कार्य में सफलता मिलने में विलंब हो संभव है। ईश्वर का स्मरण करें।

मिथुन :- आज आप अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आत्मविश्वास से आप सभी कार्य सफलतापूर्वक कर पाएंगे। आकस्मिक प्रवास का योग है।

कर्क :-  किसी के साथ आज भावनात्मक संबंध में बंध सकते हैं। महिला मित्रों के प्रति ज्यादा ही भावुक रहेंगे। लेकिन भावनावश कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। आमोद-प्रमोद तथा मनोरंजक में समय बीतेगा।

सिंह :- आज व्यापार के लिए लाभकारी दिन है। धनप्राप्ति का प्रबल योग है। आय में वृद्धि होने की संभावना है। धन संबंधी परेशानी दूर होगी। अच्छे वस्त्र और अच्छे खान-पान से मन प्रफुल्लित रहेगा।

कन्या :- आज वस्त्राभूषणों की खरीदारी के योग हैं।कला के प्रति आपकी अभिरुचि विशेष रहेगी। व्यापार में विकास होने से मन में आनंद छाया रहेगा। व्यवसाय में समय अनुकूल रहेगा। दान पुण्य करने का प्रतिसाद मिलेगा।

तुला :- आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। स्थायी संपत्ति सम्बंधित मामलों में सावधानी बरतें। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। परिजन से किसी प्रकार का विवाद न करें। क्रोध पर भी संयम रखें।

वृश्चिक :- आज का दिन उत्तम रहेगा। आओके जीवन मे प्रेम और आनन्द बरसेगा। व्यवसायियों के लिए भी दिन अनुकूल है। मध्याह्न के बाद कार्य में प्रतिकूलताओं में वृद्धि होगी। धन की हानि के योग हैं।

धनु :- आज आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।आध्यात्मिकता और धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मध्याह्न के बाद चिंताओं के निवारण करने के उपाय मिलने से मानसिक शांति का अनुभव होगा।

मकर :- आज आध्यात्मिक प्रवृत्ति में आपकी अभिरुचि रहेगी। कार्यालय में आपका प्रभाव बना रहेगा। मध्याह्न के बाद आपको नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। धन का खर्च होगा।

कुंभ :- आज मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। धार्मिक कार्य में भाग लेने के योग हैं। धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च करेंगे। दान पुण्य भी करेंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

मीन :- आज आप शेयर-सट्टे से दूर रहें। भले ही इसमें आपको लाभ होगा लेकिन मन अशांत रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छाई रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च अधिक होगा। खर्च पर नियंत्रण रखें।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …