Breaking News
Home / breaking / 20 अगस्त 2017 रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

20 अगस्त 2017 रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षियायन

 


मेष :- आज आप अत्यधिक संवेदनशील रहेंगे। परिणामस्वरूप किसी की वाणी या बर्ताव से आपके मन को चोट पहुंचेगी। मानसिक भय के साथ शारीरिक अस्वस्थता से आप बेचैन रहेंगे। माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा। ईश्वर की भक्ति करें।

वृषभ :- आज आप चिंता के बोझ से राहत अनुभव होने से स्फूर्ति और उत्साह का अनुभव करेंगे। भावुकता के प्रवाह में कल्पना के जगत में विहार करेंगे। आपकी आंतरिक साहित्य एवं कला सूझ को बाहर लाने के लिए उचित समय है।

मिथुन :- आज आपका दिन मध्यम है। आपको कार्य में सफलता मिलेगी परंतु थोड़ा विलंब होगा। फिर भी उस सम्बंध में प्रयत्न जारी रखने से उन्हें पूरा कर सकेंगे। आर्थिक आयोजनों में अवरोध बाद मार्ग प्रशस्त होता हुआ प्रतीत होगा।

कर्क :- आज आपका दिन उत्तम है। शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे। अर्थ लाभ भी होगा।

सिंह :- आज आप चिंतित रहेंगे। इससे स्वास्थ्य को हानि पहुंच सकती है। उग्र दलीलों या वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। ईश्वर का स्मरण करें।

कन्या :- आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। तन-मन खुश रहेगा। कई तरह से लाभ के योग हैं। व्यापारियों और नौकरीपेशा को आर्थिक लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावनाएं बढ़ेंगी।

तुला :- आज आपके कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च पदाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। दान पुण्य करेंगे तो ज्यादा लाभ होगा।

वृश्चिक : – आज आपका दिन स्थिर रहेगा। थकान, आलस और चिंता से कार्य करने का उत्साह मंद पड़ा हुआ प्रतीत होगा। विशेष रूप से संतान आपकी चिंता का कारण बनेगी। आत्मविश्वास जगाएं व ईश्वर का स्मरण करें।

धनु :- आज सावधानीपूर्वक दिन व्यतीत करें।अनैच्छिक घटनाएं, बीमारी आदि की आशंका है। क्रोधावेश से आपका मानसिक व्यवहार हताशापूर्ण रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें व दान पुण्य करें।

मकर :-  आज आप कार्यभार और मानसिक टेंशन से राहत पाकर मित्रों, सगे-सम्बंधियों के साथ खुशीपूर्वक आज का दिन व्यतीत करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे।

कुंभ :- आपको आज कार्यभार में सफलता के साथ यश भी मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अधिक उष्मा और प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेग। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता रहेगी। दिन उत्तम है, इसका भरपूर लाभ उठाएं।

मीन :- आज आपकी सृजनात्मकता को गति मिलने साहित्य के क्षेत्र में लेखन तथा पठन के कार्य में गहरी छाप छोड़ सकते हैं। हृदय की कोमलता प्रियजनों के निकट लाएगी। स्वभाव में भावुकता और कामुकता की प्रबलता अधिक रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

Check Also

लो, अब गुड़ भी नकली : टीम ने फैक्ट्री पकड़ी, 9 हजार किलो गुड़ जब्त

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के नसीराबाद ग्राम देराठूं में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य …