Breaking News
Home / breaking / 22 दिसम्बर शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

22 दिसम्बर शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

पौष मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2074, हेमन्त ऋतु, रवि दक्षिणायन

मेष :- आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मध्यम फलदायी है। उत्साह एवं आपके चौकसी के गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में सहायक होंगे। आज आपको अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा वरना दूसरे लोग आपसे दूरियां बना लेंगे। अपनी जिंदगी के मुद्दों को लेकर आप बहुत भावुक हो रहे हैं लेकिन फिर भी अपने दिमाग को शांत रखें। आज केवल अपने काम से ही मतलब रखना उपयुक्त रहेगा। आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी और स्वास्थ्य कुछ कमजोर भी रहेगा। धार्मिक यात्रा या प्रवास की भी संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में विघ्न या विवाद होने की भी संभावना है।

वृषभ :- आज कोई भी फैसला हड़बड़ाहट में न लें। आप आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको भाई-बहनों के द्वारा मदद मिलेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आपका विनम्र स्वभाव दूसरों को आकर्षित करेगा। कार्य में असफलता मन में असंतोष तथा निराशा जगाएगी। पुराने मित्रों से संपर्क कर सकते हैं। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है। सामाजिक रूप से ख्याति प्राप्त होने से आज व्यवसायिक, आर्थिक तथा सामाजिक रूप से लाभदायी दिन है। आज किसी से अधिक विवाद न करें।

मिथुन :- आज का दिन आपके जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आएगा। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरु करने के लिए समय शुभ है। आपके व्यवहार में आक्रामकता नजर आ सकती है। वैवाहिक जीवन में आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। धन लाभ होगा। आज के दिन मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में आप डुबे रहेंगे। किसी कीमती वस्तु की खरीददारी हो सकती है। घरेलू समस्याओं का निराकरण होगा। अपनी महत्वपूर्ण योजनाएं या कार्य पूर्ण होने की तैयारी में होने से आप बहुत खुश होंगे। आराम की तलाश में छोटी यात्राओं पर जा सकते हैं। जीवन को बेहतर दृष्टि से देखेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

कर्क :- आज आपके रुके हुए काम बनेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। परिवारजन आपकी इज्जत करेंगे, किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है, दांपत्य सुख में वृद्धि होगी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोशिश करने से सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी। परिवार का भरपूर सहयोग रहेगा। निजी जीवन में जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे। आप नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं, किए गए कार्य में आपको सफलता भी मिलेगी। आप कुछ बिंदुओं पर आश्चर्यजनक वार्तालाप भी कर सकते हैं जो वास्तव में आपको सोचने के लिए तैयार करेंगे। स्वास्थ्य को आपके ध्यान की जरूरत है।

सिंह :- आज आपके दुश्मन आप को नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। आपके अंदर मार्ग दर्शन करने की अपार क्षमता है जो आपको भविष्य में आगे बढ़ने में मदद करेगी। रुके हुए कार्यों को तेजी से निपटाएंगे, मधुर भाषा में बात करेंगे तो लाभ मिलेगा, आपके बिजनेस में लाभ होगा। आपका सोशल रिलेशन और अधिक मजबूत होगा। संसाधनों में वृद्धि होगी रुपया पैसा बना रहेगा। आप सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। आप अपनी मेहनत से आय के साधन में वृद्धि करने में सफल होंगे, क्रोध पर नियंत्रण रखें वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं। बेवजह के कामों में समय की बर्बादी न करें।

कन्या :- आज धन कमाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार का सपोर्ट सबसे अधिक मिलेगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने के आसार नजर आ रहे है। नया बिजनेस शुरू कर सकते है, बिजनेस शुरु करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी कर ले तो बेहतर होगा। प्रिय व्यक्ति की तरफ आज आप विशेष स्नेह प्रदर्शित करेंगे। जीवन की महत्वपूर्ण बातों के संबंध में जीवनसाथी के साथ खुले मन से चर्चा करने के लिए यह श्रेष्ठ समय है। प्रतियोगिता मैं कठिन प्रतिस्पर्धा होने के बावजूद सफलता मिलेगी। खानपान पर विशेष ध्यान दें।

तुला :- आज घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। दैनिक कार्यों में कुछ अवरोध आएगा। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ऐसी कोशिश करें कि उच्च अधिकारियों से विवाद न हो। आप की आलोचनाएं ना हो ऐसे प्रयास करें। शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्कता आवश्यक है। धन का अधिक खर्च मानसिक परेशानी देगा। संबंधों में भेद उजागर होने का भय है। विवेकपूर्ण नीति को अपनाना आपके लिए हितकर रहेगा। मेहमानों का आगमन होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपकी बुद्धि और सूझ-बूझ की समाज और परिवार में सराहना होगी। अवसर हितकर होंगे।अनावश्यक काम में समय बर्बाद न करें।

वृश्चिक :- आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आज आप प्रत्येक कार्य दृढ़ निर्णय शक्ति से करेंगे। फिर भी क्रोध की भावना अधिक रह सकती है, इसलिए मन शांत रखिएगा। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। परिवारजनों का सहयोग अच्छा मिलेगा। आपको अनावश्यक भाग दौड़ और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नजदीकी लोगों से संबंध मधुर बनेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा करेंगे। मित्रों का सहयोग बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए मेहनत और परिश्रम के लिए उपयुक्त समय है। अच्छा करने के बाद भी आपको बुराई मिल सकती है।

धनु :- आज का दिन शुभ तथा अनुकूल होगा। कार्यालय में सहकर्मी तथा ऊपरी अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं। दान करने का भाव बनेगा। विचारधारा में सकारात्मकता जन्म लेगी। आर्थिक पक्ष अच्छा होगा, भगवान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। स्नेहीजनो से भेंट-उपहार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपनी योजनाओं को पूरा करने में सफल होंगे। धार्मिक भावना एवं आस्था बढ़ेगी। जिससे पूजा-पाठ एवं धार्मिक कार्यों में आप सक्रिय रह सकते हैं। लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास जारी रखेंगे। धैर्य के साथ समय व्यतीत होगा।

मकर :- आज का पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। कुछ दिलचस्प पढ़कर थोड़ी दिमागी कसरत करें। आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। उदास और अवसादग्रस्त न हों। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। अचानक लाभ होने से मन प्रश्न होगा। मित्रों की राय को अनसुना न करें। खर्चों पर काबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ जरूरी चीजें ही खरीदें। आज के दिन खुद पर सयंम रखें नहीं तो हो सकता है कि आज आपको पार्टनर की तरफ से कुछ सुनने को मिले जो कि आपके लिए सही नहीं होगा।

कुंभ :- आज आपको घरेलू परेशानियाँ आपको तनाव दे सकती हैं। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। सामाजिक समारोह में शामिल होने में आपको मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि परिस्थिति आपके वश से बाहर होने की संभावना है। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। शराब पीकर गाड़ी चलाना नुकसानदायक साबित हो सकता है। आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। विद्यार्थीगण अध्ययन पर अच्छी तरह ध्यान दे सकेंगे। आप अपने लक्ष्यांक पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। परिणामस्वरूप काम में सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

मीन :- आज आप भावनाओं में बह सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय शुभ है। प्रियजनों के साथ मुलाकात होगी। आपके विरोधियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेगें। मध्याह्न के बाद स्थिति में बदलाव होगा तथा मानसिक और शारीरिक रुप से कुछ व्यग्रता का अनुभव करेगें। व्यवसायी, खासतौर से जिनका छोटा-मोटा व्यवसाय है, आज शायद उन्हें अपने कर्मचारियों को ले कर कुछ परेशानी का सामना करना पड़े। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको जरूर कामयाबी रहेगी। नौकरी के क्षेत्रों में बेहतरी हेतु संघर्ष की स्थिति रहेगी। भागदौड़ के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …