Breaking News
Home / breaking / 24 अक्टूबर 2017 मंगलवार को आपका दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

24 अक्टूबर 2017 मंगलवार को आपका दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2074, हेमन्त ऋतु, रवि दक्षिणायन, 7.07 बजे बाद पंचमी तिथि प्रारम्भ, तीन दिवसीय छठ पूजा शुरू

मेष राशि :- आज आकस्मिक यात्रा हो सकती है। आय के साधनों का विस्‍तार होगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। पुरानी बीमारी उभर सकती है। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ राशि :- व्‍यापारियों के लिए दिन अच्‍छा रहेगा। प्रमोशन हो सकता है। करीबी मित्र से सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। सेहत सामान्‍य रहेगी।

मिथुन राशि :- आज आर्थिक हानि की आशंका है। सेहत से समझौता न करें। गुप्‍त शत्रु सक्रिय होंगे। आलस्‍य का अनुभव करेंगे। यात्रा से लाभ के योग हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। कार्य संपन्‍न होंगे।

कर्क राशि :- आज कर्ज संबंधी मामलों में अनपेक्षित मदद व सफलता प्राप्‍त हो सकती है। मकान, वाहन सुख प्राप्‍त होगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर। शुभ प्रवास होगा।

सिंह राशि :- आज कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता। शत्रु काम में विघ्‍न डालने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्‍छा रहेगा। प्रेम का इजहार करने के लिए समय उपयुक्‍त है। सेहत पर ध्‍यान दें।

कन्या राशि :- आज वित्‍तीय स्थिति डांवाडोल रहेगी। पारिवारिक सदस्‍यों के साथ सुखद क्षणों का आनंद लेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी महिला का कार्य में सहयोग लाभदायक।

तुला राशि :- आज लोग आपके व्‍यक्तित्‍व की तरफ आकर्षित होंगे। उच्‍च पद प्राप्‍त होने की संभावना है। जमीन जायदाद से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य बिगड़ सकता है। यात्रा लाभदायक।

वृश्चिक राशि :- आज स्‍वयं को उपेक्षित महसूस करेंगे। कार्यभार की थकान से चिढ़चिढ़ापन रहेगा। जीवनसाथी का साथ आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। वित्‍तीय स्थिति सामान्‍य। सेहत अच्‍छी।

धनु राशि :- आज मन अतिप्रसन्‍न रहेगा। सोचे सभी कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। दोस्‍तों के साथ समय बिताएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नवीन वस्‍त्र, आभूषण खरीदने का मन बन सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा।

मकर राशि :- आज फि‍जूलखर्च से बचें। किसी से विवाद हो सकता है। व्‍यापार व्‍यवसाय में प्रतिस्‍पर्धा से निराशा। दांपत्‍य संबंधों में कटुता आ सकती है। आत्‍मबल से विजय प्राप्‍त होगी। संतान सुख मिलेगा।

कुंभ राशि :- आज किसी की मदद करना पड़ सकता है। इच्‍छानुसार कार्य करेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने करीबी मित्र से मिलकर मन अतिप्रसन्‍न रहेगा। यात्रा से लाभ।

मीन राशि :- आज सरल स्‍वभाव कार्यों में सफलता देगा। वाणी में मधुरता बनी रहेगी। भ्रमण मनोरंजन मेंं समय व्‍यतीत होगा। सेहत उत्‍तम। खर्च की अधिकता। प्रवास संभव।

यह भी पढ़ें

छठ पूजा से पहले बना रवियोग, 34 साल बाद आया शुभ संयोग

Check Also

पति गया बाहर कमाने, पीछे से हुआ पत्नी का गैंगरेप

जयपुर। कोटखावदा थाना इलाके में बेटे को जान से मारने की धमकी देकर एक महिला …