Breaking News
Home / breaking / 24 जुलाई सोमवार का राशिफल आपके लिए क्या कहता है, पढ़िए ग्रहों के योग

24 जुलाई सोमवार का राशिफल आपके लिए क्या कहता है, पढ़िए ग्रहों के योग

सावन मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, वार सोमवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षियायन, 12.23 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ, सावन का तृतीय सोमवार, वन सोमवार का व्रत

 

मेष :- आज मानसिक व्यग्रता और शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम कहा जा सकता है। आपका स्वाभिमान भंग होगा। स्थायी संपत्ति के मामले में कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें।
वृषभ :-  आज आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे। आपको हरेक कार्य में सफलता मिलेगी। भाग्यवृद्धि का योग है। भाई-बंधुओं का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ और सार्वजनिक सम्मान मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी तथा प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।
मिथुन :- आज आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा। आयोजन सफल कर सकेंगे। विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए मध्यम दिन है। स्नेहीजन और मित्रों के साथ की मुलाकात से आनंद होगा। व्यवसाय में अनुकूल वातावरण रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

कर्क :- आज भावनाओं के प्रवाह में सराबोर रहेंगे और कुटुंबीजन, मित्र तथा सगे-सम्बंधी उसमें सहभागी बनेंगे। भेंट-सौगात की प्राप्ति होगी। स्वादिष्ट भोजन करने और बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा। दिन अच्छा बीतेगा।

सिंह :-  आज आपके ग्रह अनुकूल नहीं हैं। वाद-विवाद तथा संघर्ष की आशंका है। कोर्ट कचहरी के मामले में सावधानी बरतें। वाणी और व्यवहार में संयम रखना आवश्यक है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। ईश्वर का स्मरण करें।

कन्या :- आज नौकरी पेशावालों को लाभ का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-संतोष की अनुभूति होगी। पत्नी, पुत्र और बुजुर्गवर्ग की तरफ से लाभ होगा। मित्रों के साथ रमणीय पर्यटन होगा। स्त्री मित्र विशेष लाभकारी साबित होंगे।

तुला :- आज आपके कार्यक्षेत्र में आय वृद्धि एवं पदोन्नति के लिए संयोग निर्मित होंगे। माताजी की तरफ से लाभ होगा। गृह सजावट का कार्य हाथ में लेंगे। आफिस में उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की सराहना होगी और वे आपके प्रेरणा स्रोत बनेंगे।

वृश्चिक :- नौकरी-व्यवसाय में अवरोध खड़े होंगे। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरने की गणेशजी की सलाह है। विदेशगमन के अवसर निर्मित होंगे।
धनु :-  आज आपको वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। सर्दी और कफ के कारण आपका स्वास्थ्य खराब होगा। मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। धन खर्च में वृद्धि होगी। धैर्य धारण करें व ईश्वर का नाम जपें।

मकर :- आज आपकी आय में वृद्धि होगी। भागीदारी में लाभ होगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा की संभावना है। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण होगा। दिन मध्यम रहेगा।

कुंभ :- आज किए गए कार्य में आपको यश, कीर्ति और सफलता मिलेगी। परिवार में मेल-जोल बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आपके विचार और व्यवहार में भावुकता अधिक रहेगी।

मीन :- विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। प्रेमीजन और प्रिय व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त कर सकेंगे। कामुकता विशेष मात्रा में रहेगी। शेयर-सट्टा में लाभ होगा। विचारों में न उलझें। चित्त शांत रखें।

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …