Breaking News
Home / breaking / 24 सितम्बर 2017 रविवार का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

24 सितम्बर 2017 रविवार का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2074, शरद ऋतु, रवि दक्षियायन

मेष :- आज का दिन शुभ है। आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। गूढ़ विद्या तथा रहस्यमय विषयों को जानने-समझने का आज आप प्रयत्न कीजिएगा।

वृषभ :- दिन का प्रारंभ आज आनंदप्रमोद और मित्रों की भेंट से होगा। अन्य व्यक्ति भी आज आपके जीवन में आ सकते हैं। पर्यटन या प्रवास का आयोजन हो सकता है। आर्थिक लाभ के भी योग हैं।

मिथुन :- आज का आपका दिन मनोरंजनप्रद और आनंद भरा रहेगा। रुके हुए काम होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा।

कर्क :- आज प्रतिकूलता भरा माहौल रहेगा लेकिन आप परिश्रमपूर्वक कार्य करेंगे तो सफल होंगे। पेट के व्याधि से समस्या होगी। विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में सफलता मिलेगी, परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति अधिक अनुकूल बनेगी।

सिंह :- आज का दिन ध्यान और सावधानी से बिताएं। मानसिक तनाव रहेगा। शारीरिक रूप से कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। साथ-साथ परिजन के साथ किसी बात पर विवाद की स्थिति हो सकती है। ईश्वर का स्मरण करें।

कन्या :- आपको लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है। बंधु-स्वजनों से लाभ होगा। सम्बंधो में प्रेम और सन्मान की प्रधानता रहेगी। परंतु मध्याहन के बाद आप चिंतातुर रहेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

तुला :- आज दिन अनुकूल नहीं है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक झगडे़ में वाणी पर संयम रखना होगा। नकारात्मक मानसिकता न अपनाइएगा। घर के सदस्यों के साथ भ्रांति खड़ी न हो इसका ध्यान रखिएगा।

वृश्चिक :-  आज का आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा। सुख और संतोष का अनुभव होगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्ण दिन संपन्न होगा। रुके हुए काम होंगे। आर्थिक योजना में धोखा खा सकते हैं।

धनु :- आज के दिन दुर्घटना के योग हैं, इसलिए सम्भलकर रहें। आनंद-प्रमोद के पीछे आप अधिक खर्च करेंगे। किसी अपने की वजह से चिंतित रहेंगे। दोपहर बाद शुभ समाचार मिलेंगे।

मकर :- आज का दिन व्यापार-उद्योग के लिए और व्यावसायिकों के व्यवसाय के लिए लाभदायी है। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनने से मन भी सुखी रहेगा। खेल में चोट लग सकती है। ईश्वर का स्मरण करें।

कुंभ :- आज का दिन लाभकारी है। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ की प्राप्ति होगी। सार्वजनिक रूप से सम्मानित होंगे। व्यवसाय या व्यापार में पदोन्नति होगी। उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे।

मीन :- बौद्धिक तथा उससे सम्बंधित लेखन कार्य में आज आप सक्रिय रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। लंबे प्रवास तथा धार्मिक यात्रा के योग हैं। विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजन से मेल-जोल रहेगा।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …