Breaking News
Home / breaking / 25 दिसम्बर सोमवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

25 दिसम्बर सोमवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

पौष मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2074, शिशिर ऋतु, रवि दक्षिणायन, 26.44 बजे बाद अष्टमी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज के दिन अपना कीमती समय व्यर्थ नही करना है क्योंकि ऐसा करने से आपके काम पर फर्क पड़ सकता है। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। संतान के व्यवहार पर नजर रखें। जल्दबाजी न करें। आज आप जिसमे भी पैसे लगाएंगे आपको आगे चलकर बहुत मुनाफा आएगा। आज आप नए दोस्तो से मिल सकते हैं। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा।

वृषभ :- आज का दिन कष्टदायी हो सकता हैं। सावधानी बरतें, परिजनों और संतान से अनबन हो सकती हैं। प्रेमी संग शाम रोमांटिक रहेगी। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। गलतफहमियां दूर होंगी। आपके दृढ़ मनोबल और भरपूर आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा बढ़ सकती हैं। बचपन की यादें आपके मन पर छायी रहेंगी। लेकिन इस काम में आप खुद को मानसिक तनाव दे सकते हैं। आपका तल्ख रवैया दोस्तों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है।

मिथुन :- आज आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता हैं। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। दैनिक कार्यों में दिन बीतेगा। परिजनों का स्वास्थ्य बिगड सकता है। भावनाओं पर काबू रखें। पेशेवर मामलों को सहजता से सुलझाने का प्रयत्न करें। नयी चीज़ों पर ध्यान लगाएँ और अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें। व्यर्थ की भाग दौड़ से थकान हो सकती है। आय के स्त्रोत में बढ़ोत्तरी हो सकती हैं। आज के दिन आप किसी कुदरती खूबसूरती से खुद को सराबोर महसूस करेंगे। अपना पक्ष रखने से पहले औरों की बाते भी जरूर सुने। अधिकारी कामकाज में सहयोग करेंगे।

कर्क :- आज आपके पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति रह सकती है। आज आप अपने मार्ग दर्शन के लिए अपनी आध्यात्मिक मान्यताओं का सहारा लेंगे। शायद आप किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से सलाह भी लें। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ होगा। हाल ही में आपने जो व्यावसायिक संबंध कायम किया था, उसके द्वारा आपको एक सुनहरा व्यावसायिक अवसर मिल सकता है। बोलने से पहले अपने शब्दों पर ध्यान रखें। किसी भी मुद्दे पर राय देते समय उत्तेजित ना हों। आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।

सिंह :- आज के दिन आप पर जरूरत से ज्यादा काम पड़ सकता हैं। आज आप काम की वजह से ज्यादा चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। कामकाज में आशानुरूप स्थिति बनेगी। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा। लम्बी बीमारी को नज़रअंदाज़ न करें, नहीं तो आगे चलकर बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ। किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता का सबब बनेगी। आज के दिन आप अपने अंदर के सच को जानने की कोशिश करे। आप वो ही काम करे जिसमे आपका दिल लगता हो।

कन्या :- आज यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। रोजगार मिलेगा। साझेदारी में नवीन प्रस्ताव प्राप्त हो सकेंगे। कहीं निवेश करने जा रहे हैं तो उस जगह की सारी जानकारियां हासिल करके ही जाए। आलस्य को त्यागकर प्रत्येक काम समय पर करें। परोपकारी स्वभाव होने के कारण दूसरों की मदद करके सुख अर्जित करेंगे। जरूरत से ज़्यादा सोना आपकी ऊर्जा को खत्म कर सकता है। इसलिए पूरे दिन खुद को सक्रिय रखें। अगर आप किसी भी समस्या में उलझे है तो आज आपको उस समस्या से निजाद मिल जायेगा। आज आपने कोई नया कारोबार भी शुरू कर सकते है। आप परिवारों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

तुला :- आपके दिन की की शुरुआत अच्छी खबर के साथ होगी। राजकाज में परेशानी हो सकती है। गुप्त शत्रु से सचेत रहें। संतान से मतभेद रहेंगे। धैर्य रखने की जरूरत है तथा ईश्वर के प्रति आस्था भाव रखने से सब कुछ ठीक हो सकता है I दूसरों को राजी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफी फायदा पहुँचाएगी। आज दिनभर आनंद मन पर छाया रहेगा। अपने कार्य में व्यवस्थितरूप से आप आगे बढ़ा पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। नौकरी और व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं। गप्पबाजी और अफवाहों से दूर रहें।

वृश्चिक :- निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा लेकिन साथ ही खर्चों में भी इजाफा होगा। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। आज के दिन कुछ नया जज़्बा जागेगा। आपके अंदर का हौसला बढेगा। आपके अंदर ईमानदार और जिंदादिल प्यार में जादू करने की ताकत है। अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अपने गुस्से पर काबू रखिए। जरूरत से ज़्यादा जज़्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है। सेहत से जुड़ी समस्याएँ परेशानी दे सकती हैं। कोई भी बड़ा मेहनती काम आप करने जा रहे हैं तो उस काम मे आप अपने दोस्तों की मदद ले सकते हैं।

धनु :- आज आपका तनाव दूर होगा। आपके काम में आ रही रूकावटें दूर होंगी। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपके लिए संकट खड़ा कर सकता है। कार्य व व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की कुछ कमी आयेगी। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास-पर्यटन का आयोजन कर सकेंगे। नौकरी वाले कुछ लोगों को अचानक स्थान परिवर्तन की सम्भावना है। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। बच्चे घर में उत्साह और खुशीयों की सौगात लाएंगे। अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें इससे कोई स्थायी सफलता मिल जाएगी।

मकर :- आज लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आखिरकार आपको मिल जाएंगे। आज का दिन थोड़ा उबाऊ सकता है, इसलिए कोई रचनात्मक कार्य करके दिन को रोचक बना सकते हैं। अवांछित यात्राएँ थकाऊ साबित होंगी और बेचैनी का कारण बन सकती हैं। नया प्रेम संबंध भी आज शुरू हो सकता है। आपके दिमाग में पैसों को लेकर कोई प्लानिंग चल सकती है। यह दिन शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक रहेगा। आपको समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी मिलेगी। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे।

कुंभ :- आज घर में परिवारजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा। कार्यों को प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे। आज दिन की शुरुआत आनंद पूर्वक रहेगी। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। आज आप अस्वस्थ पाचन क्रिया या सिरदर्द का शिकार हो सकते हैं। आप इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए तनाव को कम करें और गहरी सांसें लें। पूरे दिन भाग-दौड़ रहेगी। आपको कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है लंबी यात्रा थका देने वाली होगी। प्रतियोगी परीक्षा में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। रिश्तेदारों को लेकर जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक हो सकती है।

मीन :- आज आप खरीदारी सम्बन्धी किसी ऑफर या लाटरी खरीदने का जोखिम उठा सकते हैं। आपका भाग्य आपके साथ है, इसलिए जीतने का अच्छा मौका आपके पास रहेगा। स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। अपने स्वतंत्र विचारों को अभिव्यक्त कर दें लेकिन आवाज को नीची रखें। पुरानी बातों में उलझे रहने के स्थान पर बदलाव के लिए जो कुछ जरूरी है उस पर फोकस करें। यात्रा करने से बचें। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापिस मिल सकते हैंं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताजा करने के लिए अच्छा दिन है।

Check Also

खुले आसमां तले काटनी पड़ी रही रातें, कैंप में रुके चारधाम तीर्थयात्रियों का हंगामा

ऋषिकेश। इस बार चार धाम यात्रा पटरी से उतर चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों की अदूरदर्शिता …