Breaking News
Home / breaking / 26 अक्टूबर गुरुवार को कैसा बीतेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल

26 अक्टूबर गुरुवार को कैसा बीतेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल

कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2074, हेमन्त ऋतु, रवि दक्षिणायन, सूर्य छठ व्रत पूर्ण, डाला छठ पर्व, 12.16 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ

मेष राशि :- आज प्रतिस्पर्धा बढ़ने से असंतोष रहेगा। खर्च बढ़ेगा। आर्थिक हानि संभव। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे तो सफलता निश्चित है। सेहत पर ध्यान दें। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

वृषभ राशि :- आज भ्रमण-मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भूमि भवन के कार्य हो सकते हैं। यात्रा से धन प्राप्ति के आसार। सेहत सामान्य।

मिथुन राशि :- आपके आत्मबल में बढ़ोतरी होगी। दूरस्थ यात्राओं का कार्यक्रम बन सकता है। प्रियजनों का सहयोग मिलेगा। संतान के कार्य के लिए भागदौड़ हो सकती है। खानपान में सावधानी बरतें।

कर्क राशि :- आज कार्य क्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नवीन वस्‍त्र, आभूषण खरीदने का मन बन सकता है। वैवाहिक समस्या का समाधान होगा। यात्रा शुभ।

सिंह राशि :- आज कटु वचन, गृह क्लेश का कारण बन सकते हैं। प्रेम प्रसंगों के लिए समय उपयुक्त है, व्यावसायिक स्पर्धा के लिए तैयार रहें। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि :- आज व्यापार प्रतिष्ठा में लाभ के आसार हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मित्रों के सहयोग से कार्य सफल होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम। वित्तीय पक्ष अच्छा रहेगा।

तुला राशि :- आज मनोवांछित कार्य पूर्ण होने से मन में हर्ष रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। समय लाभदायक। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज आपको कारोबार, नौकरी में इच्छानुसार लाभ मिलेगा। पुराने मित्र से मिलकर मन प्रसन्ना रहेगा। प्रतियोगिता से लाभ होगा। आध्यात्मिकता की ओर रुझान रहेगा। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

धनु राशि :- आज भूमि, भवन के कार्यों से दूर रहें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। मनोरंजक यात्रा के योग नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि :- आज प्रभाव में वृद्धि होगी। शत्रु पक्ष निर्बल होगा। धनोपार्जन में मित्रों का सहयोग मिलेगा। बाहरी यात्रा ना करें। अध्ययन में सफलता। स्वास्थ्य बेहतर।

कुंभ राशि :- आज गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। परिवार की सलाह से कार्य सफल। कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। खानपान में अरुचि रहेगी। दुर्घटना का भय।

मीन राशि :- आज सहयोगी कार्य में बाधा उत्पन्न करेंगे। अनचाहे मेहमानों का आगमन। विवाद की संभावना। विद्यार्थी परिश्रम करें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। यात्रा कष्टकारी रहेगी।

Check Also

नशीला ज्यूस पिलाकर छात्रा से दुष्कर्म, गंदा वीडियो भी बना लिया

  जयपुर। कानोता थाना इलाके में नशीला पदार्थ पिलाकर कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला …