Breaking News
Home / breaking / 26 जुलाई बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

26 जुलाई बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 
सावन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया, वार बुधवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षियायन, हरियाली तीज, जयपुर में तीज का मेला, तीज का व्रत, 8.09 बजे बाद चतुर्थी तिथि प्रारम्भ

 

 

मेष :- आज एकाग्रता कम रहने के कारण मन से आप दुखी रहेंगे।शारीरिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। धन का निवेश करने वालों के लिए संभलकर चलना आवश्यक है। यह निवेश लेकिन लाभ कम ही देगा आवश्यक दस्तावेजों पर अधिक ध्यान दीजिएगा। मध्याह्न के बाद कार्य का प्रारंभ करने में सरलता रहेगी। पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों से सम्बन्धित प्रसंग बनेंगे। अधिक खर्च पर अंकुश रखना होगा।

वृषभ :- व्यवहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। बड़े-बूढ़ों और मित्रों के साथ मिलना होगा। नए मित्र भी बनेंगे जिनकी मित्रता दीर्घकाल तक स्थायी रहेगी। संतानों की प्रगति से मन पुलकित हो जाएगा। पर्यटन या प्रवास के योग हैं। मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक स्वस्थता में अड़चनें आएंगी। स्वजनों के पीछे धन खर्च हो सकता है। उनके साथ मतभेद भी रहेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे भी खर्च होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी से संभलकर चलें।

 

 

मिथुन :- आज व्यापारी-वर्ग के लिए दिन शुभ है। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि होने के साथ-साथ सफलता और उगाही का धन भी प्राप्त होगा। पिता और बड़े-बूढ़ों से लाभ होगा। लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। ऊपरी अधिकारियों की शुभ दृष्टि व्यवसाय में कार्यसफलता और लाभ दिलवाएगी। मित्रों से लाभ होगा। मध्याह्न के बाद किसी रमणीय स्थल पर जाने का आयोजन बनेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग भी हैं।

 

कर्क :- आज आपका दिन का प्रारंभ मानसिक तनाव और अशांतिपूर्वक होगा। शारीरिक रूप से आलस्य और शिथिलता रह सकती है। पेट सम्बन्धित व्याधि रहेगी। किसी भी कार्य में भाग्य सहकार नहीं दे रहा है ऐसा अनुभव होगा। संतानों के विषय में भी चिंता अधिक रहेगी, परन्तु मध्याह्न के बाद मन में प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होगा। व्यापारी वर्ग को उगाही का धन प्राप्त हो सकेगा। मान-प्रतिष्ठा और उच्च पद प्राप्त होने की उम्मीद है।

सिंह :- आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आचार-विचार पर संयम बरतने की और अनैतिक कार्यों से दूर रहें। शारीरिक और मानसिक श्रम अधिक रहेगा। इसलिए स्वास्थ्य में भी अस्वस्थता उत्पन्न हो सकती है। आकस्मिक धनलाभ होगा। संतानों के विषय में चिंता रहने के कारण निरर्थक खर्च करना पड़ेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ विवाद टालें।

कन्या :- आज कला क्षेत्र के प्रदर्शन से और सामाजिक दृष्टि से आपको यश-कीर्ति और मान-सन्मान प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आप के भागीदारों के लिए समय अनुकूल है। मनोरंजन के क्षेत्र में आपका दिन आनंदपूर्ण बीतेगा। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी है। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य नरम-गरम हो सकता है। आकस्मिक लाभ होने के भी योग बन रहे हैं।

तुला :- आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। किसी भी कार्य को आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक कर सकेंगे। मन को शांत रखें। घर में वातावरण आनंद दायी और शांतिप्रद रहेगा। वाणी पर संयम रखें। कलाकारों के लिए आज का दिन शुभ है, उनके कार्य निपुणता और कला की सूझ को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक :- आज आपको साहित्यिक प्रवृत्ति अच्छी लगेगी। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। शेयर-सट्टे में लाभ होगा। मनोबल दृढ़ और आत्मविश्वास भरपूर होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। फिर भी प्रत्येक कार्य को शांति से करें। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु :- आज का दिन ठीक नहीं है। व्यवहार में सावधानी बरतें। माता के स्वास्थ्य में हो रहा परिवर्तन और परिवार का वातावरण आपकी स्वस्थता पर नकारात्मक असर न करें इसका ध्यान रखें। इससे आपका भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि होगी, परन्तु मध्याह्न के बाद आपका मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर आकर्षित होगा और प्रसन्नता का अनुभव करेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है।

मकर :- जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण होगा। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन बना पाएंगे। भाईयों और स्नेहीजनों के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। मध्याह्न के बाद आकस्मिक दुर्घटना की आशंका है। मकान और स्थावर संपत्ति के दस्तावेजों पर बहुत सोच-विचारकर ही हस्ताक्षर करें।

कुंभ :- आज अपने खर्च पर आपको संयम रखें। किसी के साथ वाद-विवाद में उग्रता होने की संभावना रहेगी। मध्याह्न के बाद आपके विचारों में स्थिरता दिखायी देगी। किसी सृजनात्मक या कलात्मक प्रवृत्ति की ओर आप मुड़ेंगे। परिवार में सुख-शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा।

मीन :- आज आपके घर में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार में आनंदमय वातावरण रहेगा। कार्यसफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए कार्य के लिए शुभ दिन है। मध्याह्न के बाद आपके स्वभाव में क्रोध अधिक रह सकता है, इसलिए वाणी और व्यवहार को संतुलित रखें। नकारात्मकता से बचें।

यह भी पढ़ें

हरियाली तीज का परम्परागत त्योहार आज, शिव-पार्वती की पूजा से जुड़ा है पर्व

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …