Breaking News
Home / breaking / 27 अक्टूबर शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

27 अक्टूबर शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2074, हेमन्त ऋतु, रवि दक्षिणायन, 14.45 बजे बाद अष्टमी तिथि प्रारम्भ

मेष राशि :- आज व्‍यवसाय के क्षेत्र में कड़ी प्रतिस्‍पर्धा से गुजरना पड़ सकता है। परिश्रम से प्रतिद्वंद्वियों पर विजय प्राप्‍त करेंगे। प्रियजनों के साथ भरपूर समय बिताएंगे। खर्च की अधिकता रहेगी।

वृषभ राशि :- आज व्‍यापार में धोखा हो सकता है। महत्‍वपूर्ण निर्णय सोच समझकर लें। आर्थिक हानि की संभावना है। किसी बड़े व्‍यक्ति की सलाह से कार्य बनेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। यात्रा टालें।

मिथुन राशि :- आज वित्‍तीय पक्ष ठीक रहेगा। घर में किसी के स्‍वास्‍थ्‍य की चिंता रहेगी। कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। परीक्षा में सफलता मिलेगी। वाहन चलाने में सावधानी रखें। यात्रा से लाभ।

कर्क राशि :-  आज अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्‍न रहेगा। मित्रों के साथ घूमने जाने का मन बनेगा। कार्य योजनाओं के बदलाव से लाभ दायक स्थितियां। परिवार में सुख शांति का माहौल। यात्रा शुभ रहेगी।

सिंह राशि :- आप आज वाणी पर नियंत्रण रखें। अपनी गुप्‍त योजनाओं को उजागर ना करें। वृद्धजनों की सेहत का ध्‍यान रखें। जीवनसाथी से सलाह लेकर कार्य करें। आलस्‍य त्‍यागें। यात्रा टालें।

कन्या राशि :- आज योजनाएं पूरी तरह सफल सिद्ध होंगी। शत्रु परास्‍त होंगे। नौकरी में तरक्‍की के अवसर। आर्थिक लाभ। धार्मिक यात्रा सुखद रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर। दांपत्‍य संबंध मधुर रहेंगे।

तुला राशि :- आज आप ईर्ष्या से दूरी बनाए रखें। पारिवारिक रिश्‍तों की माधुर्यता बनाए रखें। जीवनसाथी के स्‍वास्‍ थ्‍य की चिंता रहेगी। वित्‍तीय मामलों में समय बेहतर। स्‍वास्‍थ्‍य उत्‍तम।

वृश्चिक राशि :- आज आपका बजट बिगड़ने के योग हैं। आय से स्रोतों में कमी आएगी। यात्रा से नुकसान। राजकीय कार्यों में सफलता। परिवार का सहयोग मिलेगा। मित्र की सहायता से कार्य सफल। सेहत सामान्‍य।

धनु राशि :- आज सुख और शांतिपूर्ण वातावरण में दिन गुजरेगा। थकान व सिरदर्द की समस्‍या हो सकती है। नवीन योजना पर विचार करने का दिन है। मेहमानों के आगमन से मन प्रसन्‍न रहेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी।

मकर राशि :- आज असुरक्षा की भावना आपको परेशान कर सकती है। पारिवारिक जीवन में परस्‍पर प्रेम बना रहेगा। रचनात्‍मक कार्यों में मन लगेगा। व्‍यापार नौकरी में तरक्‍की के अवसर। प्रवास संभव है।

कुंभ राशि :- आज वैचारिक गतिरोध दूर होंगे। मंगल कार्यों का आयोजन हो सकता है। पति-पत्‍नी के संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। विरोधी पक्ष कमजोर रहेगा। किसी महत्‍वपूर्ण व्‍यक्ति से मुलाकात संभव। सेहत सामान्‍य।

मीन राशि :- आज ज्ञानवर्धक विषयों में रुचि बढ़ेगी। मनोबल में वृद्धि होगी। खान पान में रुचि बढ़ेगी। मित्रों के साथ भ्रमण मनोरंजन में समय व्‍यतीत होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। यात्रा कष्‍टकारी रहेगी।

Check Also

खुले आसमां तले काटनी पड़ी रही रातें, कैंप में रुके चारधाम तीर्थयात्रियों का हंगामा

ऋषिकेश। इस बार चार धाम यात्रा पटरी से उतर चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों की अदूरदर्शिता …