Breaking News
Home / breaking / 28 जुलाई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

28 जुलाई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

 

सावन मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2075, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, 28.21 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ

मेष :-  आज का दिन लाभदायक रहेगा। लंबे समय का आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे। व्यवसाय में भी योजनाएं बना सकेंगे। परोपकार के उद्देश्य से किए गए कार्य से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। सतत जन सम्पर्क में रहना होगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार प्रतीत होगा। आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है।

वृषभ :- आज परिश्रम के अनुपात में अल्प परिणाम मिलने पर भी आप निष्ठापूर्वक कार्य को आगे बढ़ाएंगे। आपके क्षेत्र की विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और उसके द्वारा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। मृदुवाणी नए सम्बंध स्थापित करने में सहायक बनेंगे। कला तथा पढ़ने, लिखने में आपकी रुचि रहेगी। विद्याभ्यास के लिए अनुकूल समय है।

 

मिथुन :- आज अत्यधिक भावुकता आपके मन को संवेदनशील बनाएगी। विशेष रूप से जलाशय और स्त्रीवर्ग से सचेत रहना पड़ेगा। मन की परिस्थिति डावांडोल रहने के कारण निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। कौटुंबिक या जमीन जायदाद के विवाद से दूर रहें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य खराब होगा।

कर्क :-  आज कार्य सफलता आपकी राह देख रही है। इसके कारण आपका आनंद उत्साह दोगुना होगा। ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा। मित्रो, सगे-सम्बंधियों के साथ मुलाकात और प्रवास पर्यटन पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। भाग्य का प्रबल सहयोग आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे।

सिंह :- आज आपका दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। लंबी अवधि के आयोजन आपको दुविधा में डालेंगे। कार्य में निर्धारित सफलता नहीं मिलेगी। परिवार में मेल-मिलाप का वातावरण रहेगा। दूर बसने वाले मित्रों स्नेहीजनों के साथ का संदेश-व्यवहार लाभदायक साबित होगा। आय की अपेक्षा व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। क्रोध और अहं आपका काम बिगाड़ेगा।

कन्या :- आज आपकी वाणी फायदा कराएगी।आपकी वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी। व्यापार-धंधे में लाभ के साथ सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा। मित्रों एवं स्नेहीजनो के साथ मुलाकात होगी। उनकी तरफ से मिले हुए भेंट- उपहार आपको प्रसन्न करेंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी।

तुला :- आज आपको स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखना पड़ेगा। मानसिक स्वस्थता भी कम रहेगी। अविचारी और मनमाना व्यवहार आपको मुसीबत में डाल सकता है। वाणी पर संयम रखना पड़ेगा अन्यथा किसी के साथ झगड़े-फसाद होने की संभावना है। मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा। इस समय आध्यात्मिक व्यवहार सहायक बनेगा।

वृश्चिक :- आज नौकरी-धंधा और व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ ही लाभ है। इसके साथ मित्रों, सगे- सम्बंधियों और बुजुर्गों की तरफ से भी लाभ प्राप्ति का संकेत है। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएंगे। शरीर और मन से प्रसन्नता मिलेगी। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह योग है। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।

धनु :- आज आपकी यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पदोन्नति की संभावना है। स्वास्थ्य बना रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। पिता तथा सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। आर्थिक योजना अच्छी तरह पूरी कर सकेंगे। व्यापार- धंधे हेतु प्रवास की संभावना है। अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी।

मकर :- आज बौद्धिक कार्य या साहित्य लेखन जैसी प्रवृत्तियों के लिए  अनुकूल दिन है। आपने व्यवसाय में नई विचारधारा से कार्यों को नया स्वरूप देंगे। व्यवसाय में प्रतिकूल वातावरण आपके मन को अस्वस्थ कर सकता है। शारीरिक थकान होगी। संतान की समस्या परेशान करेगी। गलत रूप से धन खर्च होगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।

कुंभ :- आज आप निषेधात्मक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। झगड़े-विवाद से बचें, क्रोध और वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। अत्यधिक मनोमंथन करने से मानसिक थकान अनुभव करेंगें । ईश्वर का स्मरण करें।

मीन :- आज आप मनोरंजन में व्यस्त रहेंगे। परिजन के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। कलाकार एवं कारीगरों को अपनी कला का प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है। दांपत्य जीवन में अधिक निकटता स्थापित की जा सकती है। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा।

Check Also

एम्स की परीक्षा में नकल कराते दो डॉक्टर समेत पांच लोग गिरफ्तार

देहरादून। ऑल इंडिया स्तर पर एम्स द्वारा आयोजित एमडी परीक्षा (इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस …