Breaking News
Home / breaking / 30 मई बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

30 मई बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2075, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 21.25 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज शत्रु परेशान कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आंशिक उतार-चढ़ाव। अपना पक्ष रखने में परेशानी। अधिकारी वर्ग में नाराजगी बढ़ सकती है।

 

वृषभ :- आज परिवार में आपसी सौहार्द बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग आपकी प्रशंसा करेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। योजनाओं में बदलाव से लाभ।

 

मिथुन :- आज आपकी चिंताएं खत्म होगी। आत्म संतुष्टि का भाव जागृत होगा। माता-पिता आपसे प्रसन्ना होंगे। कार्यों के प्रति सजगता। झुकाव अध्यात्म की ओर।

 

कर्क :- आज आपके खर्च पर अंकुश रहेगा। नए उपक्रम व योजनाएं शुरू होगी। सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। संतान की शिक्षा में रुकावट दूर हो सकती है।

सिंह :- आज आपसे शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। व्यापार में लाभ के संकेत। मन आनंद से लबालब रहेगा। सारे महत्वपूर्ण कार्य पूर्णता की ओर। शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या :- आज सुरक्षित निवेश होगा। समय पूर्णतया अनुकूल है। व्यापार यात्रा फलदायी रहेगा। कार्यकुशलता बढ़ेगी। कामकाज में लाभ की स्थिति।

तुला :- आप परिवार पर ध्यान देंगे। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। विचारों में सकारात्मक दृष्टिकोण रहेगा। मित्रों के साथ बढ़िया तालमेल रहेगा।

वृश्चिक :- आज धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। सोचा हुआ काम समय पर पूर्ण। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। शुभ समाचार से हर्ष मिलेगा। सुखद यात्रा।

धनु :- आज भौतिक सुख साधन बढ़ेंगे। भविष्य के लिए योजनाएं बन सकती हैं। परिवार में खुशी का महौल रहेगा। मनोकामना पूर्ण एवं आर्थिक पक्ष मजबूती।

मकर :- आज का दिन धनदायक एवं शांतिदायक रहेगा। समस्याओं का हल आसानी से निकलेगा। सामूहिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। यात्रा शुभ रहेगी।

कुंभ :- आज कोई कीमती वस्तु खो सकती है। पुराना दु:ख वर्तमान को परेशान कर सकता है। पुराने कर्ज और मर्ज उभर कर परेशान कर सकते हैं।

मीन :- आज आपका मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा बनी रहेगी। आय बढ़ने से खुशी। प्रेम प्रसंग के लिए समय अनुकूल है। उलझे हुए कार्य आसानी से पूर्ण हो सकते हैं।

Check Also

गैंगरेप के बाद बच्ची को भट्टी में जिंदा जलाने वालों को फांसी की सजा

भीलवाड़ा। राजस्थान के शाहपुरा जिले के कोटड़ी में बहुचर्चित नाबालिग के साथ दुष्कर्म एवं उसकी कोयले …