Breaking News
Home / breaking / 31 जुलाई सोमवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

31 जुलाई सोमवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

सावन मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी, वार सोमवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षियायन, 9.47 बजे बाद नवमी तिथि प्रारम्भ
मेष :-  आज आपके अनैतिक कार्यों में न उलझन पैदा हो सकती है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे। यही बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें। सहायता करने और लेने में अपने पूर्वाग्रहों को आड़े ना आने दें, इससे आपकी प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं। अब कोई भी बदलाव नयी सफलता ही लाएगा। बेहतर यही होगा कि आप जिनके साथ रहते हैं उनके साथ विवादों में पड़ने की बजाय विवादों से दूर ही रहें। धन प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे।

वृषभ :- आज आपका यात्रा करने के लिए अच्छा दिन है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करें। आपकी शांतिपूर्ण मन स्थिति में औरों के सवालों से बाधा पहुचाएंगी। वे सब यह जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं, कि आपकी निजी और व्यव्सायिक जिंदगी में क्या चल रहा है। आपके किसी करीबी ने ही उन लोगों तक आपकी भविष्य की योजनाओं की जानकारी पहुँँचाई है। आरोग्य के विषय में सावधानी रखिएगा। शिथिलता और आलस्य बना रहेगा। फिर भी मानसिकरूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। लेकिन आप इन सबकी उपेक्षा कर दें और केवल अपने काम पर ध्यान दें।

मिथुन :- आज आप खरीदारी सम्बन्धी किसी ऑफर या लाटरी तिच्क्त खरीदने का जोखिम उठा सकते हैं। आपका भाग्य आपके साथ है, इसलिए जीतने का अच्छा मौका आपके पास रहेगा। स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। अपने स्वतंत्र विचारों को अभिव्यक्त कर दें लेकिन आवाज को नीची रखें। पुरानी बातों में उलझे रहने के स्थान पर बदलाव के लिए जो कुछ जरूरी है उस पर फोकस करें। व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आनंद-प्रमोद के पीछे आज धन खर्च हो सकता है। संतान के विषय में चिंता बनी रहेगी।

कर्क :- आज सम्भावना है कि कोई आपके आसपास आपके विचार चुराकर आने करियर में प्रगति करना चाहेगा। इसीलिए किसी से बात करते हुए सावधान रहें। आपको आज बड़ी गंभीरता से अपने हित के बारे में सोचना है। व्यवसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की प्रसन्नता आप पर बनी रहेगी। व्यवसाय में भी आपको पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है। परिवार और संतान के विषय में आपको आनंद के साथ-साथ संतोष का भी अनुभव होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। व्यापार में धन की उगाही के लिए बाहर जाना पड़ेगा।

सिंह :- आज आपके मनपसंद पात्र के साथ सुखद क्षण बीतेगा। एक वृद्ध व्यक्ति सोचने के लिए मजबूर करेगा। योजना बनाना और प्राथमिकताएं तय करना आपकी खासियत हैं। अपना काम करें, सब सही होगा। शांति बनाये रखें और धीरज से काम लें। आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ रमणीय स्थानों में पर्यटन का आयोजन होगा। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग बनेंगे। पत्नी तथा पुत्र द्वारा लाभ प्राप्ति की संभावना है। आपके प्रत्येक कार्य में आत्मविश्वास रहेगा। आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेंगे। शारीरिक तथा मानसिकरूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा।

कन्या :- आज का दिन अपने जीवन की वर्त्तमान स्थिति का मूल्यांकन करने और अपनी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर बांटने के लिए बिलकुल उपयुक्त है। अगर आप पिछले कुछ समय से आलसी महसूस कर रहे हैं। और काफी सारा काम इकठ्ठा हो गया है, आज अपने अन्दर असीमित ऊर्जा अनुभव करेंगे जिससे आपके ये अधूरे काम संतोषजनक ढंग से पूरे हो पायेंगे। वस्त्राभूषण और आमोद-प्रमोद के पीछे खर्च होगा। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा। वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखें।
तुला :- अपने सहकर्मी से सावधान रहें। भाई-बहनों के साथ संबंध में मिठास भी बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। आध्यात्मिकता और विश्वास पर फोकस करने से आपको सहायता मिलेगी। आर्थिक कार्य आज सुखपूर्वक संपन्न होंगे। नकारात्मक विचारों से आप दूर रहिएगा। मित्रों और स्नेहीजन से भेंट होगी। छोटा प्रवास हो सकता है। कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आपके मन में प्रसन्नता छाई रहेगी।

वृश्चिक :- आज आपसे कोई मिलने आएगा। अपनी सेहत और आराम का खास ध्यान रखें। जल्द ही ऐसी वित्तीय स्थिति बन रही है जो आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगी। आज के दिन आपका आरोग्य भी अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से भी आपको लाभ होगा। मानसिक रूप से उद्वेगरहित रहेंगे। अनिद्रा आपको सताएगी। भाग्यवृद्धि होने के भी संकेत है। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर में सदस्यों के साथ उग्र चर्चा या वाद-विवाद हो जाने से भी मन में दुख बना रहेगा। धन का अधिक से अधिक खर्च होगा।

धनु :- कोई नया काम शुरू करने का उत्तम समय है। आज आप संभलकर चलिएगा। भावना और संवेदनशीलता में बहकर स्त्रीवर्ग से संबंध न बांधे। किसी व्याधि के कारण मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। अधिक विचारों के कारण हो रही मानसिक थकान से नींद न आए ऐसा भी हो सकता है। इसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। आर्थिक लाभ मिलेगा।

मकर :- आज आपको काफी सतर्क रहने की जरूरत है। क्योकि कुछ लोग आपके रास्ते में बाधा बनने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपको अपनी इस विशेषता के लिए खूब तारीफ मिलेगी। मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी खुद को दरकिनार महसूस कर सकता है। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के जरिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ आएगा।

कुंभ :- आज किसी पुराने परिचित से मिलने की सम्भावना है। और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मायके से शुभ समाचार मिलने की संभावना अधिक है। मानसिकरूप से भी आप आनंदित रह पाएंगे। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। दिनभर मानसिकरूप से स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। कोई खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना अधिक है।

मीन :– आज दिनभर आनंद मन में छाया रहेगा। अपने कार्य में व्यवस्थितरूप से आप आगे बढ़ा पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। आपको कुछ घटनाओं की तह तक जाना पड़ेगा। विदेशी व्यापार से जुडे़ हुए लोगों को सफलता और लाभ मिलेगा। बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार अपनाएं। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। काम का दबाव कम रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताएंगे।

Check Also

अयोध्या में श्री रामलला मंदिर की प्रतिष्ठा दोबारा की जाएगी : शंकराचार्य

अलवर। जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा दोबारा …