Breaking News
Home / breaking / 6 मार्च मंगलवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

6 मार्च मंगलवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2074, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, 24.58 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज जल्दबाजी या हड़बड़ाहट से बनते काम बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आज आपके भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। व्यवसाय में किसी धोखेबाजी से बचने के लिए अपने आँख-कान खुले रखें। अपनों को दूर होता देख मन उदास रहेगा। किसी भी कार्य को समझ कर करें। वो आपकी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जीविका है। भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा।

वृषभ :- आज व्यवसाय में हड़बड़ी में लिया गया कोई फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकुल परिस्थितियां बनेंगी। मान -सम्मान में वृद्धि होगी। आप आत्मसुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी से संबंधों में कटुता आएगी जिस कारण मन उदास रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। झटपट पैसा कमाने की बजाय टिकाऊ लाभ के लिए सोचें। सकारात्मक सोचें, नतीजा अच्छा होगा। आज का दिन सब तरह से सुखमय बीतेगा। नौकरी करने वालों को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे।

मिथुन :- आज पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। मेहनती लोगों को आज बहुत लाभ प्राप्त होगा, इसलिए मेहनत करने से पीछे ना हटे, समय आपके साथ रहेगा। महत्वपूर्ण काम आज ही पूरा करेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। रचनात्मक काम करेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। वाहन चलाते समय बेहद सतर्क रहें। अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधान रहें। अपने मन पर काबू रखकर ही अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। आज रिश्तों को लेकर बहुत ही चुनौतियां आयेंगी आपको बहुत ही सावधानी से काम करना होगा।

कर्क :- आज किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। बजट तैयार करने में आज थोड़ा संभलकर चलें, सीमा में ही रहकर खर्च करें। आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। संचित धन में कमी आएगी। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। बहुत समय से आपको परेशान कर रहे भ्रम से आपको छुटकारा मिलेगा। आपको पूरी तरह छुटकारा मिलने तक ध्यान चिंतन करते रहें। सामूहिक कार्यों में सब की सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे।

सिंह :- आज आप लेन-देन के मामले को लेकर परेशान रह सकते हैं। परिवार के सदस्यों से झगड़ा करने से बचें। मन धर्म की ओर आकर्षित होगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। थकान रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। बाधा दूर होकर लाभ होगा। उन्नति होगी। धार्मिक यात्रा का प्लान बनेगा। बौद्धिक काम में सफल रहेंगे। मन धर्म की ओर आकर्षित होगा। आपके साथ के कुछ शरारती लोग आपके काम में दखलअंदाजी करने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों में आज दखल देने से बचना होगा, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। कुछ जरूरी काम पूरे होने से मूड अच्छा रहेगा। धीरे-धीरे समय में सुधार हो सकता है।

कन्या :- आज आप अपने स्वास्थ्य को नजरअन्दाज न करें। धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे, किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। आज अपना कीमती समय अपने पार्टनर को दें, आपके पार्टनर को आपकी जरूरत है। कई लोग आज आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। लोग आपसे आज सहानु भूति रखेंगे। किसी खास शख्स या करीबी से धोखा मिलने के आसार हैं। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें। बेरोजगारों के लिये आज का दिन शुभ समाचार ला सकता है। प्रेम और वैवाहिक संबंधों में बहुत हद तक सुधार होने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी।

तुला :- आज आप मंदिर जाने या कोई धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। विदेश गमन के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। अपने परिवार की भावनाओं को समझकर अपने गुस्से पर काबू रखें। शिक्षार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी। आप एक बेहतरीन जीवनसाथी होने की खुशकिस्मती को शिद्दत से महसूस कर पाएंगे। वरिष्ठ अधिकारी द्वारा पेचीदा काम मिलेगा। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फायदेमंद होगी।

वृश्चिक :- आज एक ही दिशा में की गई मेहनत से बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से अचानक आया कोई संदेश पूरे परिवार के लिए रोमांचक रहेगा। किसी के साथ जरूरत से जल्दी दोस्ती करने से बचें, क्योंकि इसके चलते आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा, निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनाएं। परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी।

धनु :- आज के दिन आप पर जरूरत से ज्यादा काम पड़ सकता हैं। आज आप काम की वजह से ज्यादा चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। कामकाज में आशानुरूप स्थिति बनेगी। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा। मानसिक उलझनें रहेंगी। लम्बी बीमारी को नज़रअंदाज़ न करें, नहीं तो आगे चलकर बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ। किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता का सबब बनेगी। आज के दिन आप अपने अंदर के सच को जानने की कोशिश करे। आप वो ही काम करे जिसमे आपका दिल लगता हो।

मकर :- आज आपको पैसे की सही योजना बनाने का अच्छा नतीजा मिलने वाला है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। लेकिन किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कहीं से आश्चर्यजनक रूप से पैसा आयेगा, जिससे कि आप कोई बड़ा उधार चुकता कर सकेंगे। इससे बहुत बड़ी मानसिक शांति मिलेगी। लंबे समय के बाद आप भरपूर नींद का मज़ा ले पाएंगे। इसके बात आप बहुत शान्त और तरोताजाा महसूस करेंगे। घरेलू कामकाज आपको ज़्यादातर वक़्त व्यस्त रखेंगे।

कुंभ :- आज प्रातःकाल के समय आपका मन क्रोधित रहेगा। व्यर्थ धन का व्यय होगा। यदि कोई गुमराह हो रहा है, तो आप उस पर नजर रख सकते हैं लेकिन ऐसा आपको छुपकर करना होगा। लम्बी यात्रा के लिहाज से आपने सेहत और ऊर्जा-स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफी फायदेमंद रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। क्रोध पर संयम रखिएगा। किसी निजी मामले में दूसरे की सलाह लेने में कोई बुराई महसूस नहीं होगी। सुविधा के अभाव में कार्ययोजना अटक सकती हैं। लोग दुर्भावनावश नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। दूसरों के मामलों में दखल देने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें।

मीन :- आज धन कमाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार का सपोर्ट सबसे अधिक मिलेगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने के आसार नजर आ रहे है। नया बिजनेस शुरू कर सकते है, बिजनेस शुरु करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी कर ले तो बेहतर होगा। प्रिय व्यक्ति की तरफ आज आप विशेष स्नेह प्रदर्शित करेंगे। जीवन की महत्वपूर्ण बातों के संबंध में जीवनसाथी के साथ खुले मन से चर्चा करने के लिए यह श्रेष्ठ समय है। प्रतियोगिता मैं कठिन प्रतिस्पर्धा होने के बावजूद सफलता मिलेगी।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …