Breaking News
Home / breaking / 7 जुलाई शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

7 जुलाई शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

 

आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार शुक्रवार, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन

 
मेष राशि :- आज दिन शुभ है। आप में परोपकार की भावना रहने से अन्य लोगों को सहायता करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। व्यापार में भी आपका आयोजन व्यवस्थित होगा। व्यापार के कारण बाहर कहीं प्रवास होने के आसार हैं।

वृष राशि :- आप का मन अनिर्णायक स्थिति में रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। मन द्विधा में रहेगा। अधिक भावुकता भी मन को अस्वस्थ बनाएगी। माता के प्रति अधिक भावनात्मक रहेगें। बौद्धिक चर्चा का प्रसंग उपस्थित होगा। वाद-विवाद टालें।

 

मिथुन राशि :- आज का दिन आनंदप्रद रहेगा। अगर लक्ष्मीजी की कृपा हुई तो आर्थिक योजनाएं सफल होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी कुछ काम कर सकेंगे। अधिक लोगों के साथ आज संपर्क बना रहेगा। बाहर के लोगों के साथ भी सम्बन्ध बनेंगे।

कर्क राशि :- आज आपको भाईयों से लाभ होगा। मित्रों के साथ हुई भेंट का और स्वजनों के सहवास का आनंद आप लूट सकेंगे। किसी सुंदर स्थल पर प्रवास की संभावना है।आज आप को हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धी पर विजय प्राप्त होगी।

सिंह राशि :- आज विभिन्न विचार आपको दुविधा में लाकर खडा कर देंगे। फिर भी परिजन के साथ अच्छा वातावरण प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। दूर स्थित व्यक्ति या संस्था के साथ सम्बंधों में दृढ़ता आएगी, जो कि आगे चलकर लाभदायी रहेगा।

 

कन्या राशि :- आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। लक्ष्मीदेवी की कृपा आप पर बनी रहेगी। मित्रों और स्रेहीजन के साथ आनंददायी भेंट होगी। प्रवास भी आनंदप्रद रहेगा।

तुला राशि :- क्रोध पर संयम रखें। संभव हो तो वाद-विवाद से दूर रहैं।। परिजन के साथ किसी बात पर विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिसमें विशेषकर आंखो को संभालिएगा। अकस्मात घटना की भी आशंका है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभदायी और शुभफल प्राप्त करनेवाला सिद्ध होगा। सांसारिक सुख प्राप्त होगा। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह का योग है। व्यावसायिक क्षेत्र में भी विशेष लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे।

धनु राशि :- आज आप वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित करेंगे। बैठक या चर्चा-विचारणा में भी आपको सफलता मिलेगी। परिश्रम का अपेक्षित परिणाम न मिलने पर भी उस क्षेत्र में आप आगे तो अवश्य बढ सकेंगे। पाचनतंत्र से संबंधित कष्ट से बचने के लिए घर के खाने को प्राथमिकता दें।

मकर राशि :- आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। बौद्घिक तथा लेखनकार्य से जुडी प्रवृत्ति में आप सक्रिय रहेंगे। साहित्य में नवीन सृजन करने का योजना भी कर सकेंगे। परंतु फिर भी मानसिक उद्वेग से आप परेशान रह सकते हैं।

कुंभ राशि :- आज आप निषेधात्मक कार्य तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहने को प्राथमिकता दें। आज आप को अधिक ही विचार सताएंगे। परिणाम स्वरुप आपको मानसिक थकान का अनुभव होगा। ईश्वर का स्मरण करें।

मीन राशि :- आज के दिन मनोरंजन और आनंद-प्रमोद में आप डूबे रहेंगे। कलाकार, लेखक आदि को अपनी प्रतिभा प्रकट करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए उत्तम दिन है।

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …