Breaking News
Home / breaking / 8 अगस्त मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए आज का राशिफल

8 अगस्त मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए आज का राशिफल

 

भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा, वार मंगलवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षियायन, 24.26 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारंभ
मेष :- आज कड़वाहट को मिठास में बदलने की कोशिश करें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। संतान पक्ष से आशा जनक समाचार मिल सकता है। सायंकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजन से भेंट व आमोद-प्रमोद के योग हैं।

वृष :- राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में आज सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बन रहेगा। सायं काल में कोई रुका कार्य पूरा होने के योग हैं।

मिथुन :- आज आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा।

कर्क :- आज धर्म कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आपके द्वारा लिया गया निर्णय आगे लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। जन संपर्क में वृद्धि व नए मित्र बनाने से आप प्रफुल्लित रहेंगे।

सिंह :-  आज आपका दिन उत्तम है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

कन्या :- आज रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत के योग हैं। खर्चा व कीर्ति में वृद्धि होगी।

तुला :- आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का पतन होगा।

वृश्चिक :- आज आपके लिए ग्रह अनुकूल नहीं हैं। शारीरिक व्याधि से परेशान रह सकते हैं। किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह मशविरा करने में दिन बीत सकता है। ईश्वर का स्मरण करें। कोई बड़ा निर्णय फिलहाल टालें।

धनु :- आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर :- आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग पर्याप्त मिलेगा। सायंकाल के समय किसी विवाद में न पड़ें। ईश्वर की भक्ति करें।

कुंभ :- आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अनहोनी से सावधान रहें और झगड़े-विवाद आदि से बचें।

मीन :- दाम्पत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध आज समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें सम्बन्ध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें।

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …